• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 4

अखिलेश की राज्यपाल को बहुमत की सूची,शिवपाल दिल्ली में,महागठबंधन की तैयारी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सियासी ड्रामे में आज सुबह से क्या-क्या खास रहा, देखिए एक नजर में 1-सुबह सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया और सीएम से मंत्री पद से हटाने की सिफारिश कर दी।
2-इसके बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, जहां उन्होंने 205 विधायकों के बहुमत की सूची सौंपी। राज्यपाल दीपावली मनाने महाराष्ट्र जा रहे हैं।
3-शिवपाल यादव ने मुलायम आवास का रुख किया,उनके साथ नारद राय और ओमप्रकाश सिंह भी थे।
4-धर्मेद्र यादव और गायत्री प्रजापति भी मुलायम आवास पहुंचे।
5-अखिलेश ने विधायकों के साथ बैठक की और रथयात्रा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
6-शिवपाल अपने बेटे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
7- शिवपाल दिल्ली में मुलायम का संदेश लेकर आ रहे हैं। शिवपाल यहां रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालू यादव,नीतीश कुमार,शरद यादव,अजित सिंह और एचडी देवगौड़ा को निमंत्रण देंगे। पार्टी महागठबंधन की तैयारी में है जिसके तहत इन नेताओं को बुलाया जा रहा है।
8-पार्टी से हटाए जाने के बाद मंत्री पवन पांडेय ने कहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं मुलायम और अखिलेश का सिपाही हूं, हाथ में लाल हरा झंडा लेकर लाठी के साथ चलूंगा। शिवपाल नहीं रोक सकते मुलायम अखिलेश जिंदाबाद का नारा लगाने से, जो कार्रवाई करनी है,कर लें।
9-अखिलेश ने स्पष्ट किया है कि पवन पांडेय मंत्री बने रहेंगे।
यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

यह भी पढ़े

Web Title-samajwadi party important meeting today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: samajwadi party important meeting today, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, lucknow news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved