अखिलेश की राज्यपाल को बहुमत की सूची,शिवपाल दिल्ली में,महागठबंधन की तैयारी

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 26 अक्टूबर 2016, 10:33 AM (IST)


लखनऊ। समाजवादी पार्टी के सियासी ड्रामे में आज सुबह से क्या-क्या खास रहा, देखिए एक नजर में
1-सुबह सपा के प्रदेशाध्यक्ष शिवपाल यादव ने मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से बर्खास्त कर दिया और सीएम से मंत्री पद से हटाने की सिफारिश कर दी।
2-इसके बाद राज्यपाल से मिलने पहुंचे अखिलेश यादव, जहां उन्होंने 205 विधायकों के बहुमत की सूची सौंपी। राज्यपाल दीपावली मनाने महाराष्ट्र जा रहे हैं।
3-शिवपाल यादव ने मुलायम आवास का रुख किया,उनके साथ नारद राय और ओमप्रकाश सिंह भी थे।
4-धर्मेद्र यादव और गायत्री प्रजापति भी मुलायम आवास पहुंचे।
5-अखिलेश ने विधायकों के साथ बैठक की और रथयात्रा के साथ चुनाव की तैयारियों में जुट जाने को कहा।
6-शिवपाल अपने बेटे के साथ दिल्ली के लिए रवाना हो गए।
7- शिवपाल दिल्ली में मुलायम का संदेश लेकर आ रहे हैं। शिवपाल यहां रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालू यादव,नीतीश कुमार,शरद यादव,अजित सिंह और एचडी देवगौड़ा को निमंत्रण देंगे। पार्टी महागठबंधन की तैयारी में है जिसके तहत इन नेताओं को बुलाया जा रहा है।
8-पार्टी से हटाए जाने के बाद मंत्री पवन पांडेय ने कहा है कि सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव को चुनौती दी है जिसमें उन्होंने कहा है कि मैं मुलायम और अखिलेश का सिपाही हूं, हाथ में लाल हरा झंडा लेकर लाठी के साथ चलूंगा। शिवपाल नहीं रोक सकते मुलायम अखिलेश जिंदाबाद का नारा लगाने से, जो कार्रवाई करनी है,कर लें।
9-अखिलेश ने स्पष्ट किया है कि पवन पांडेय मंत्री बने रहेंगे।

यह भी पढ़े :मुलायम के लिए इतने अहम् क्यों हैं अमर सिंह?
यह भी पढ़े :सीएम हाउस में मुझे बंधक बनाकर पीटा गया- आशु मलिक

राज्यपाल राम नाइक ने सीएम अखिलेश यादव को बहुमत का ब्यौरा देने को कहा था। अखिलेश ने राज्यपाल को 205 विधायकों की हस्ताक्षर के साथ सूची सौंप दी है। ये सूची 23 अक्टूबर की बैठक में तैयार की गई थी। दरअसल राज्यपाल दीवाली मनाने के लिए महाराष्ट्र जा रहे हैं। इसके पहले वो बहुमत की स्थिति जानना चाहते थे। सूची देने के बाद अखिलेश सीएम हाउस पहुंचे।सीएम ने कहा है कि हम रथ भी निकालेंगे और पार्टी का रजत जयंती भी मनाएंगे। कुछ लोग हैं, जो हमारे रथ को रोकना चाह रहे हैं।हम साथ साथ हैं। हम चुनाव में साथ साथ ही जायेंगे।सरकार के विकास कार्यो को जनता को बताएंगे।सीएम अखिलेश ने अपने आवास पर नेताओ से मीटिंग के बाद कहा है कि सभी तरह के पचड़ों को छोड़कर सरकार बनाने में लग जाओ। 2017 में कैसे भी सरकार बनानी है।

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...

रथ यात्रा के साथ साथ रजत जयंती समारोह भी मनेगा। सरकार की विकास योजनाओं को घर घर पहुंचाओ। इधर शिवपाल को मुलायम सिंह ने अपने आवास पर बुला लिया। उनके साथ नारद राय और ओमप्रकाश सिंह भी थे।सपा सांसद धर्मेंद्र यादव और गायत्री प्रजापति भी मुलायम से मिले।शिवपाल अपने बेटे आदित्य यादव के साथ दिल्ली रवाना हो गए हैं। दिल्ली में विधायकों के लिए एलॉट यूपी भवन में ही रहेंगे। मंत्रियों वाले यूपी भवन में रात्रि विश्राम नहीं करेंगे। सूत्रों के मुताबिक शिवपाल दिल्ली में मुलायम का संदेश लेकर आ रहे हैं। शिवपाल यहां रजत जयंती कार्यक्रम में भाग लेने के लिए लालू यादव,नीतीश कुमार,शरद यादव,अजित सिंह और एचडी देवगौड़ा को निमंत्रण देंगे। पार्टी महागठबंधन की तैयारी में है जिसके तहत इन नेताओं को बुलाया जा रहा है।
शिवपाल यादव ने कहा है कि सपा अगला चुनाव राष्ट्रीय लोकदल से मिलकर लड़ेंगी।समाजवादी पार्टी में पिछले तीन दिन से चल रहा घमासान आउट ऑफ कंट्रोल हो चुका है। मुलायम सिंह यादव,अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के साथ ही कार्यकर्ता कई खेमों में बंट गए हैं और हर कोई अपने विरोधियों पर निशाना साधने से नहीं चूक रहा है। पार्टी बर्बादी की कगार पर पहुंच गई है। शिवपाल ने अपने आवास से मंत्री पद की नेम प्लेट हटवा दी है।आज सुबह पार्टी प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल ने मंत्री पवन पांडेय को पार्टी से निकाल दिया और अखिलेश को संदेश दे दिया कि अब वो मंत्री पद से हटाएं।

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :CM अखिलेश के मंत्री के बिगड़े बोल. मंत्री नहीं होता, तो SP को चैंबर में मारता

शिवपाल ने कहा कि गुंडई या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जो नेता जी कहेंगे, वही करूंगा।पवन पांडेय पर आरोप है कि उन्होंने सीएम हाउस में एमएलसी आशु मलिक से मारपीट की। अगले दिन ही आशु ने पवन पांडेय के के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी। पार्टी से बर्खास्त होने के बाद पवन पांडेय ने बयान दिया है कि उन्हें बर्खास्तगी से डर नहीं लगता, सीएम का कोई भी फैसला हो,मंजूर है। इधर शिवपाल भी पार्टी कार्यालय पहुंचे और अपने समर्थकों से चर्चा की।सीएम अखिलेश ने मुख्यमंत्री आवास पर बैठक बुलाई । मीटिंग में सपा के वरिष्ठ नेता रेवती रमण सिंह भी पहुंचे। बैठक में विधायक और एमएलसी मौजूद थे। रथयात्रा को लेकर चर्चा हुई। इसी बीच सीएम हाउस में वॉलीवुड के रजा मुराद भी गये।उन्होंने कहा है कि अखिलेश सबसे लोकप्रिय मंत्री हैं।

यह भी पढ़े :छात्रा से छेड़छाड़ करने वाले टीचर की धुनाई, प्रबंधन नहीं करता था कोई कार्रवाई

यह भी पढ़े :क्या इतना भी बेरहम हो सकता है इंसान...