• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

श्रमिक कल्याण उपकर की वसूली के लिए चलाएं अभियान : ओपी जैन

Run a campaign for the recovery of the Workers Welfare Cess - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रशासन ओपी जेन ने कहा कि नगर निगम व नगर विकास न्यास क्षेत्र में 10 लाख रूपये से अधिक की लागत से होने वाले सरकारी एवं निजी निर्माण कार्यों की लागत का एक प्रतिशत श्रम कल्याण उपकर वसूली के लिए विशेष अभियान चलाया जायेगा। जैन बुधवार को उनके कार्यालय कक्ष में संनिर्माण कर्मकार कल्याण अधिनियम संबंधी समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि विभिन्न विभागों द्वारा ठेके आधारित कराये जा रहे निर्माण कार्यों पर पंजीकृत श्रमिकों द्वारा ही निर्माण कार्य किया जा रहा है का पर्यवेक्षण किया जाना आवश्यक है साथ ही उन्होंने पंजायत राज एवं स्वायत्तशाषी संस्थाओं द्वारा निर्माण कार्यों की स्वीकृतियां जारी होने एवं निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना श्रम विभाग को भिजवाये जाने के भी निर्देश दिये। बैठक में श्रम विभाग के अधिकारी ने बताया कि श्रमिकों का पंजीयन का कार्य ऑनलाइन किया जा रहा है। श्रमिक किसी भी ई-मित्र पर जाकर विभाग द्वारा निर्धारित फीस जमा करवाकर अपना पंजीयन करवा सकता है। उन्होंने बैठक में संनिर्माण श्रमिकों के कल्याण के लिए विभाग द्वारा चलायी जा रही 8 योजनाओं की जानकारी एवं इन योजनाओं में अब तक हुई प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि भवन निर्माण की लागत का एक प्रतिशत राशि श्रमिक कल्याण उपकर के रूप में जमा करवायी जानी आवश्यक है। इस कार्य के लिए दोषी पाये जाने वाले व्यक्ति के विरूद्ध 24 प्रतिशत ब्याज एवं साश्ती का अधिरोपण किया जायेगा। उन्होंने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 में विभाग द्वारा दिये गये 15 करोड़ के लक्ष्य के विरूद्ध अब तक 3 करोड़ 40 लाख रूपये का उपकर वसूल किया गया है। उन्होंने सभी विभागों एवं नगर निकायों के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिये है कि वे उपकर वसूली कर चालान जमा कराने के पश्चात विभाग को किये गये वसूली के संबंध में सूची भिजवायें जिससे उनका इन्द्राज किया जा सके।

[@ Exclusive:10 साल से बेडिय़ों में जकड़ी है झुंझुनूं की जीवणी]

यह भी पढ़े

Web Title-Run a campaign for the recovery of the Workers Welfare Cess
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: run , campaign, recovery, workers, welfare, cess, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news, bharatpur news in hindi, real time bharatpur city news, real time news, bharatpur news khas khabar, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved