• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

संघ का पथ-संचलन हुआ आयोजित

RSS path for circulation - Karauli News in Hindi

हिण्डौन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में रविवार को पथ-संचलन आयोजित हुआ। नगर के सभी स्वयंसेवक नई गणवेश में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) में एकत्रित हुऐ जहां से घोष (बैंड) की ताल के साथ संचलन प्रारम्भ हुआ। पंथ संचलन हाईस्कूल से प्रारम्भ होकर कोतवाली रोड, ब्यानिया पाड़ा विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुन: हाईस्कूल जाकर समाप्त हुआ संचलन में आदि काल से भारतीय संस्कृति के प्रतीक पवित्र भगवा-ध्वज को सुरक्षा व सम्मान के साथ ले जाया गया । संचलन के अन्त में एक झांकी भी सजी हुई थी । उल्लेखनीय है कि संघ ने गणवेश में परिवर्तन करते हुए नेकर की जगह पेंट की है। नई गणवेश पेंट में स्वयंसेवक पहली बार सामूहिक-कार्यक्रम के रूप में पथ-संचलन करते नजर आये । जिसको लेकर स्वयंसेवकों व समाज-बन्धुओं में बहुत उत्सुकता दिखाई दिया विविध सामाजिक व सेवाभावी संगठनों ने कुछ स्थानों पर संचलन मे स्वागत किया तथा भगवाध्वज पर पुष्प-वर्षा की कई गई । संचलन के समापन के बाद हाईस्कूल में ही संघ के स्थापना दिवस मनाने के साथ शस्त्र-पूजन भी किया गया ।

यह भी पढ़े

Web Title-RSS path for circulation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rss , path, for, circulation, karuli, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, karauli news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved