संघ का पथ-संचलन हुआ आयोजित

www.khaskhabar.com | Published : रविवार, 09 अक्टूबर 2016, 6:47 PM (IST)

हिण्डौन। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से विजयदशमी के उपलक्ष्य में रविवार को पथ-संचलन आयोजित हुआ। नगर के सभी स्वयंसेवक नई गणवेश में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय (हाईस्कूल) में एकत्रित हुऐ जहां से घोष (बैंड) की ताल के साथ संचलन प्रारम्भ हुआ। पंथ संचलन हाईस्कूल से प्रारम्भ होकर कोतवाली रोड, ब्यानिया पाड़ा विभिन्न मार्गो से होता हुआ पुन: हाईस्कूल जाकर समाप्त हुआ संचलन में आदि काल से भारतीय संस्कृति के प्रतीक पवित्र भगवा-ध्वज को सुरक्षा व सम्मान के साथ ले जाया गया । संचलन के अन्त में एक झांकी भी सजी हुई थी ।

उल्लेखनीय है कि संघ ने गणवेश में परिवर्तन करते हुए नेकर की जगह पेंट की है। नई गणवेश पेंट में स्वयंसेवक पहली बार सामूहिक-कार्यक्रम के रूप में पथ-संचलन करते नजर आये । जिसको लेकर स्वयंसेवकों व समाज-बन्धुओं में बहुत उत्सुकता दिखाई दिया विविध सामाजिक व सेवाभावी संगठनों ने कुछ स्थानों पर संचलन मे स्वागत किया तथा भगवाध्वज पर पुष्प-वर्षा की कई गई । संचलन के समापन के बाद हाईस्कूल में ही संघ के स्थापना दिवस मनाने के साथ शस्त्र-पूजन भी किया गया ।