• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नोटबंदी पर RSS से जुडे संगठनों के सवाल

नई दिल्ली। बडे नोटों को वापस लिए जाने से देशभर में आम आदमी को हो रही दिक्कत पर बीएमएस, बीकेएस और एसजेएम जैसे आरएसएस से जुडे संगठनों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। इन संगठनों के पदाधिकारियों को इस बात पर संदेह है कि इससे ब्लैक मनी के असली वजहों से निपटा जा सकेगा। उनके मुताबिक, मजदूर जहां कैश के लिए कतार में खडे हैं, वहीं किसान ऎसा भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बुआई का सीजन चल रहा है। भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बैजनाथ राय ने बताया कि यह कदम शायद ब्लैक मनी की मूल वजह को खत्म करने में नाकाम रहे, जबकि देशभर के मजदूर को काम छोडकर कैश के लिए लाइन में खडा रहना पड रहा है। उन्होंने कहा,हर कोई इससे सहमत है कि यह अच्छी नीयत से लिया गया फैसला है। हम इसका स्वागत करते हैं। मकसद सही था,लेकिन इसका व्यावहारिक अमल बेहद मुश्किल है। आम जनता को कष्ट हो रहा है। सब ऎसा महसूस कर रहे हैं। सरकार का अनुमान है कि 1 महीने में यह काम पूरा जाएगा, लेकिन ऎसा नहीं लगता। उन्होंने इस बात को लेकर भी संदेह जताया कि इस कदम से ब्लैक मनी पूरी तरह से बाहर निकल रही है। यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत
यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

यह भी पढ़े

Web Title-RSS linked organisations raise questions over timing of demonetisation
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rss, organisations, questions, timing, demonetisation, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved