नोटबंदी पर RSS से जुडे संगठनों के सवाल

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 16 नवम्बर 2016, 11:27 PM (IST)

नई दिल्ली। बडे नोटों को वापस लिए जाने से देशभर में आम आदमी को हो रही दिक्कत पर बीएमएस, बीकेएस और एसजेएम जैसे आरएसएस से जुडे संगठनों ने केंद्र सरकार पर सवाल उठाए हैं। इन संगठनों के पदाधिकारियों को इस बात पर संदेह है कि इससे ब्लैक मनी के असली वजहों से निपटा जा सकेगा। उनके मुताबिक, मजदूर जहां कैश के लिए कतार में खडे हैं, वहीं किसान ऎसा भी नहीं कर पा रहे हैं, क्योंकि बुआई का सीजन चल रहा है।

भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बैजनाथ राय ने बताया कि यह कदम शायद ब्लैक मनी की मूल वजह को खत्म करने में नाकाम रहे, जबकि देशभर के मजदूर को काम छोडकर कैश के लिए लाइन में खडा रहना पड रहा है। उन्होंने कहा,हर कोई इससे सहमत है कि यह अच्छी नीयत से लिया गया फैसला है। हम इसका स्वागत करते हैं। मकसद सही था,लेकिन इसका व्यावहारिक अमल बेहद मुश्किल है। आम जनता को कष्ट हो रहा है। सब ऎसा महसूस कर रहे हैं। सरकार का अनुमान है कि 1 महीने में यह काम पूरा जाएगा, लेकिन ऎसा नहीं लगता। उन्होंने इस बात को लेकर भी संदेह जताया कि इस कदम से ब्लैक मनी पूरी तरह से बाहर निकल रही है।



यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत

यह भी पढ़े : ट्रंप के निजी प्लेन में है आलीशान इंतजाम,जानें इसकी खूबियां...

स्वदेशी जागरण मंच ने इस हफ्ते के शुरू में हुई अपनी नैशनल एग्जिक्यूटिव की बैठक में सरकार के इस कदम की सराहना की, लेकिन इस जरूरत की तरफ ध्यान भी दिलाया कि ब्लैक मनी फिर से पैदा नहीं हो। साथ ही, आम लोगों की परेशानी को भी कम करने की जरूरत बताई गई।

भारतीय किसान संघ ने भी इसका स्वागत किया है। हालांकि, उसका यह भी कहना था कि इसका अमल बेहतर तरीके से हो सकता था, क्योंकि किसानों के लिए यह वक्त बुआई का है। भारतीय किसान संघ की एग्जिक्यूटिव कमेटी के सीनियर मेंबर मोहिनी मोहन मिश्रा ने बताया, सरकार का कदम अच्छा है। हालांकि, इसके लिए तैयारी और बेहतर हो सकती थी, खास तौर पर एटीएम को लेकर। यह किसानों के लिए दिक्कत की बात है, क्योंकि देशभर में अभी बुआई का सीजन चल रहा है। किसान बुआई का काम छोडकर पैसे के लिए लाइन में नहीं लग सकते। बैंक और एटीएम में कैश नहीं है। बैंकों को इसके लिए बेहतर तैयारी करनी चाहिए थी।

यह भी पढ़े : नशे में चूर रईसज़ादों ने ये क्या कर दिया, देखिए तस्वीरें...

यह भी पढ़े : खास खबर की खास पड़ताल, मतदाता पुनरीक्षण अभियान की हकीकत