• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

जनजागरूकता के लिए आकाशवाणी समाचारों की भूमिका महत्वपूर्ण - जलदाय मंत्री

उन्होंने कहा कि राजस्थान में पानी की कमी एक बड़ी समस्या है, ऐसे में जल का संरक्षण ही इसका उपाय है। इसके लिए लोगों को जागरूक करना और जल संरक्षण के उपायों के बारे में प्रचार प्रसार में मीडिया की अहम भूमिका है। जलदाय मंत्री ने कहा कि लोक प्रसारक होने के नाते आकाशवाणी और आकाशवाणी के समाचारों ने इसमें महत्वपूर्ण काम किया है। जलदाय मंत्री ने सामुदायिक रेडियो के प्रसार पर जोर देते हुए कहा कि स्थानीय स्तर पर लोगों को कल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी देने में सामुदायिक रेडियो बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।समारोह में मशहूर उद्घोषक जसदेव सिंह ने प्रसारण के क्षेत्र में काम कर रहे युवाओ से अपनी भाषा और उच्चारण पर ध्यान देने को कहा। कार्यक्रम में समाचार सेवा प्रभाग, आकाशवाणी, नई दिल्ली से आई अपर महानिदेशक वसुधा गुप्ता ने बताया की आकाशवाणी समाचार अब रेडियो के साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय है और इनसे लाखों की संख्या में लोग जुड़ रहे हैं। उन्होंने बताया की आकाशवाणी समाचार अपनी सकारात्मक, विश्वसनीय और सटीक समाचारों के कारण लोगों के बीच अभी भी अपनी विश्वसनीयता बनाये हुए है। उन्होंने बताया कि आकाशवाणी समाचारों की वेबसाइट पर हर महीने साढे चार करोड़ लोग विजिट करते हैं। कार्यक्रम में क्षेत्रीय समाचार एकांश के अंश कालिक संवाददाताओं के लिए एक कार्यशाला का भी आयोजन किया गया। इस दौरान आकाशवाणी समाचारों से जुड़े समाचार वाचकों, संपादकों, संवाददाताओं और पूर्व अधिकारियों का अभिनन्दन किया गया।

यह भी पढ़े

Web Title-Role of AIR news - PHED Minister
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, news in hindi, role of air news - phed minister
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved