• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिनदहाड़े घर में लूटपाट, बुजुर्गों को किया घायल

robbery in kaithal - Kaithal News in Hindi

कैथल। जिला के गांव सीवन में लगातार चोरी व लूटपाट की घटनाएं बढ़ती जा रही है। गुरुवार को भी कुछ लुटेरों ने एक ऐसी ही वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार सीवन निवासी पवन बंसल के घर में लुटेरों ने दिनदहाड़े करीब 15 लाख रुपए की लूटपाट की। यहीं नहीं उनकी वृद्ध माता गणपति देवी, पत्नी कांता व पुत्रवधू सविता के साथ लोहे की रॉड से जमकरमारपीट की। अमित बंसल पुत्र पवन बंसल ने बताया कि बदमाश उनके घर से डायमंड, सोना, कैश व आई.फोन के मोबाइल सहित लगभग 15 लाख रुपए लूट कर ले गए हैं। सभी घायलों को कैथल के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार लुटेरों की संख्या दो बताई जा रही है। उनकी उम्र लगभग 25 वर्ष के आसपास है। दिन दहाड़े हुई इस घटना से सीवन में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पाकर सीवन पुलिस, पुलिस के उच्चाधिकारी, सी.आई.ए.की टीमें व कैथल से पुलिस विशेषज्ञ भी तुरंत मौके पर पहुंचें व घटनास्थल का बारीकी से मुआयना किया। जिला पुलिस अधीक्षक सुमेर प्रताप सिंह ने भी देर रात्रि घटनास्थल का दौरा किया।

यह भी पढ़े

Web Title-robbery in kaithal
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: kaithal, haryana, crime, police, robbery, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kaithal news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved