• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नागौर में आरओबी और केन्द्रीय विद्यालय पहली प्राथमिकता: चौधरी

ROB and Central School in Nagaur first priority: C.R. Choudhary - Nagaur News in Hindi

नागौर। केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने कहा कि जिला मुख्यालय पर स्थित सी-16 पर रेलवे ओवर ब्रिज (आरओबी) का निर्माण व केन्द्रीय विद्यालय खुलवाना पहली प्राथमिकता रहेगी। केन्द्रीय मंत्री सी.आर. चौधरी ने दिया आश्वासन। एक दिवसीय दौरे पर नागौर आए केंद्रीय मंत्री चौधरी ने जेएलएन अस्पताल में कार्यकर्ताओं से चर्चा में कहा कि मुख्यालय पर केन्द्रीय विद्यालय खुलवाने के लिए प्रयास चल रहा है। साथ ही तीन साल तक के बछड़ों के परिवहन पर लगी रोक हटवाने को लेकर भी हर स्तर पर कोशिश की जा रही है। केंद्रीय मंत्री चौधरी ने कहा कि विभिन्न योजनाएं राष्ट्र के विकास व सबके लिए होती है और यह कार्यकर्ताओं का दायित्व है कि वे इन योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं ताकि सबको योजनाओं का लाभ मिल सके। चौधरी ने कहा कि सरकार हर स्तर पर अच्छा कार्य कर रही है और केंद्र व राज्य सरकार विकास के लिए तत्पर है। जहां जन हित में आवश्यक हो वह कार्य हो जाए यही सुशासन है। उन्होंने कहा कि किसी भी योजना के क्रियान्वयन में थोड़ा समय जरूर लगता है लेकिन, यह दीर्घकालीन फायदे वाली होती है। चौधरी ने कहा कि कार्यकर्ता समस्याएं ही नहीं गिनाएं बल्कि सुझाव भी दें। ताकि जनहित में उन पर अमल किया जा सके। इस अवसर पर नागौर विधायक हबीबुर्रहमान, प्रदेश भाजपा मंत्री सरोज प्रजापत, भाजपा नेता रामचंद्र उत्ता समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

[@ एक दुल्हन ने क्यों की 11 शादियां...जानिए पूरी खबर]

यह भी पढ़े

Web Title-ROB and Central School in Nagaur first priority: C.R. Choudhary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rob, central school, kendriya vidhyalaya, nagaur, news of nagaur, priority, c-r- choudhary, minister, rajasthan news, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved