• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने पंचायती राज चुनावों को आवास पर पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात

Nagaur MP Hanuman Beniwal Meets Party Workers Regarding Panchayati Raj Elections - Nagaur News in Hindi

नागौर। नागौर सांसद एवं राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष हनुमान बेनीवाल ने शुक्रवार को अपने नागौर स्थित आवास पर पंचायती राज चुनावों को लेकर विभिन्न जिलों से आए जनप्रतिनिधियों एवं पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इस दौरान आगामी पंचायती राज चुनावों की तैयारियों, संगठनात्मक गतिविधियों तथा स्थानीय स्तर पर पार्टी को मजबूत करने सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। सांसद बेनीवाल ने कार्यकर्ताओं से चुनावों को लेकर पूरी सक्रियता एवं मजबूती के साथ जुटने का आह्वान किया।नागौर सहित कई जिलों के जन प्रतिनिधियों ने सांसद से मुलाकात की।
पेयजल आपूर्ति व निर्बाध विद्युत आपूर्ति के दिए निर्देश
सांसद हनुमान बेनीवाल ने जन सुनवाई में कई गांवों से आई शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को समय पर पेयजल आपूर्ति करने व निर्बाध विद्युत आपूर्ति करने के निर्देश दिए,सांसद ने कहा कि कई बार बिना जरूरत विद्युत कटौती कर दी जाती है जिससे लोगों को परेशानी होती है,सांसद ने कहा कि विद्युत तंत्र में व्यापक सुधार किया जाए वहीं नागौर शहर सहित विभिन्न स्थानों पर जुलते तारों को सही किया जाए।
इन्होंने दिया ज्ञापन
नेशनल यूनियन रेल डाक सेवा कर्मचारी संघ ,मंडल शाखा अजमेर व भारतीय आरएमएस व एमएमएस कर्मचारी संगठन ने ज्ञापन देकर मेल पार्सल ऑप्टिमाइजेशन प्रोजेक्ट के अंतर्गत एनएसएच अजमेर (L1) को डाउनग्रेड कर आईसीएच (L2) में परिवर्तित करने, प्रस्तावित नेटवर्क पर नेशनल पार्सल हब अजमेर (L1) को डाउनग्रेड कर पार्सल हब (L2) में परिवर्तित करने सहित अन्य मामलों को लेकर नागौर सांसद को ज्ञापन दिया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Nagaur MP Hanuman Beniwal Meets Party Workers Regarding Panchayati Raj Elections
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hanuman beniwal, nagaur mp, rashtriya loktantrik party, rlp, panchayati raj elections, rajasthan politics, public hearing, drinking water supply, electricity supply, postal employees union, ajmer rms, mail parcel optimization project, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, nagaur news, nagaur news in hindi, real time nagaur city news, real time news, nagaur news khas khabar, nagaur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved