• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डेंगू व चिकनगुनिया की रोकथाम व नियंत्रण पर की समीक्षा

review meeting for prevention and control of dengue and chikungunya in bharatpur - Bharatpur News in Hindi

भरतपुर। जिले में फैल रही डेंगू व चिकनगुनिया जैसी बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण के लिए समीक्षा बैठक जिला कलक्टर एल.एन. सोनी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर ओ.पी. जैन, सीएमएचओ डॉ. गोपाल शर्मा, डॉ. मनीष चौधरी, नगर निगम आयुक्त एल.के. बालोत सहित अनेक चिकिसा अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में कलक्टर ने प्राइवेट एवं सरकारी चिकित्सकों द्वारा मरीजों से अधिक फीस लेने, डायग्नोस्टिक संचालकों द्वारा सही जांच नहीं करने, अधिक पैसे लेने के सम्बंध में प्रयोगशालाओं की जांच कराए जाने के निर्देश दिए। अस्पतालों में मरीजों की संख्या अधिक होने पर आउटडोर समय से अधिक समय तक भी अस्पताल चला कर मरीजों को देखने के भी निर्देश दिए। जिला कलक्टर ने नगर निगम आयुक्त को शहर व ग्रामीण क्षेत्रों में फॉगिंग कराने के भी निर्देश दिए।

यह भी पढ़े

Web Title-review meeting for prevention and control of dengue and chikungunya in bharatpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: review, meeting, prevention, control, dengue, bharatpur, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bharatpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved