• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंकों मेंं नोट बदलवाने उमड़े लोग

replacement descended people in Banks - Sikar News in Hindi

सीकर। पांच सौ और एक हजार रूपए के नोट बंद होने के बाद गुरुवार को जैसे ही बैंक खुले बैंको में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड उमडी रही। सुबह ही लोग बैंकों के बाहर जमा हो गए। भीड के चलते बैंकों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों की पुलिस ने कतार लगावाई1 बैंक में जाने को हर कोई आतुर था। लोगों ने बताया कि बैंक में रूपए बदलवाने आए है। इस फैसले के दूरगामी परिणामों पर लोगों ने संतोष जाहिर किया लेकिन वर्तमान में हो रही परेशानी के बारे में लोगों ने बताया कि इस फैसले से उन्हें परेशानी हुई है। लाइन मे लगे हुए कई घंटे हो गए है, नम्बर आने पर रूपए बदलवाएंगे। लोगों ने बताया कि चार हजार रूपए ही बदलकर दिए जा रहे है। इसकी राशि बढाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि उनके पास खरीदने के रूपए नहीं है, ऐसे में परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैक मैनेजर तिलक चंद वर्मा ने बताया कि रूपए बांटे जा रहे है किसी तरह की कोई असुवधिा नहीं है। वहीं कलक्टर के बी गुप्ता ने बताया कि बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर तमाम निर्देश दे दिए गए है। पहली खेंफ 40 करोड क़ी सीकर जिले में आई है, और शुक्रवार को दूसरी खेंफ आएगी। जैसे जैसे नए नोट आएंगे वैसे वैसे बैंकों के माध्यम से वितरित किए जा रहे है। फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्वक नोटों का वितरण कार्य जारी है। बैंकों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है साथ ही होमगार्ड भी तैनात किए गए है ताकि किसी तरह की असुविधा नहीं हो। यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया
यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’

यह भी पढ़े

Web Title-replacement descended people in Banks
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sikar news, replacement, descended, people , banks, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, sikar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved