बैंकों मेंं नोट बदलवाने उमड़े लोग

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 10 नवम्बर 2016, 5:40 PM (IST)

सीकर। पांच सौ और एक हजार रूपए के नोट बंद होने के बाद गुरुवार को जैसे ही बैंक खुले बैंको में नोट बदलवाने के लिए लोगों की भीड उमडी रही। सुबह ही लोग बैंकों के बाहर जमा हो गए। भीड के चलते बैंकों के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया था। लोगों की पुलिस ने कतार लगावाई1 बैंक में जाने को हर कोई आतुर था।
लोगों ने बताया कि बैंक में रूपए बदलवाने आए है। इस फैसले के दूरगामी परिणामों पर लोगों ने संतोष जाहिर किया लेकिन वर्तमान में हो रही परेशानी के बारे में लोगों ने बताया कि इस फैसले से उन्हें परेशानी हुई है। लाइन मे लगे हुए कई घंटे हो गए है, नम्बर आने पर रूपए बदलवाएंगे। लोगों ने बताया कि चार हजार रूपए ही बदलकर दिए जा रहे है। इसकी राशि बढाने की मांग की है। लोगों ने बताया कि उनके पास खरीदने के रूपए नहीं है, ऐसे में परेशानी का सामना करना पड रहा है। वहीं पंजाब नेशनल बैक मैनेजर तिलक चंद वर्मा ने बताया कि रूपए बांटे जा रहे है किसी तरह की कोई असुवधिा नहीं है। वहीं कलक्टर के बी गुप्ता ने बताया कि बैंक अधिकारियों की बैठक लेकर तमाम निर्देश दे दिए गए है। पहली खेंफ 40 करोड क़ी सीकर जिले में आई है, और शुक्रवार को दूसरी खेंफ आएगी। जैसे जैसे नए नोट आएंगे वैसे वैसे बैंकों के माध्यम से वितरित किए जा रहे है। फिलहाल सभी जगह शांतिपूर्वक नोटों का वितरण कार्य जारी है। बैंकों में पुलिसकर्मी तैनात किए गए है साथ ही होमगार्ड भी तैनात किए गए है ताकि किसी तरह की असुविधा नहीं हो।



यह भी पढ़े :नोट बंद करने का क्यों उठाया कदम,आरबीआई ने क्या बताया

यह भी पढ़े :नौ करोड़ का युवराज बना ’आकर्षण का केद्र’