• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कॉलेज संचालक को ब्लैकमेल कर वसूले थे पैसे, मिला सिर कुचला शव

received head crushed body in jaipur - Jaipur News in Hindi

जयपुर। राजस्थान में भांकरोटा स्थित एक कॉलेज संचालक की कथित सीडी बना ब्लैकमेलिंग कर 40 लाख रुपए वसूलने के मामले में गिरफ्तार एक युवक की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। दुर्घटना थाना पुलिस ने मामला सडक़ हादसे का मानकर पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं, मृतक के परिजनों ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को शिकायत दी है। संदिग्ध हालात में मौत का शिकार बना संदीप चौधरी (41) हवा सडक़ स्थित नंदपुरी निवासी था। वर्ष 2014 में दिल्ली पुलिस ने कॉलेज संचालक की रिपोर्ट पर संदीप की पत्नी और बिचौलिए को जयपुर में 40 लाख रुपए वसूली करते गिरफ्तार किया था। आरोप लगाया था कि 15 लाख पहले ले चुके और 2 करोड़ 5 लाख रुपए में कथित सीडी का सौदा कॉलेज संचालक से किया था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, मामले में दिल्ली पुलिस ने पत्नी के साथ कॉलेज संचालक को फंसाने की साजिश रचने में गिरफ्तार किया था। करीब डेढ़ वर्ष पहले ही वह दिल्ली जेल से छूटकर आया था। बताया जा रहा है कि संदीप भांकरोटा से बाइक पर घर लौट रहा था। दो सौ फीट एक्सप्रेस हाईवे चौराहा के पास उसका शव पड़ा मिला। पुलिस ने आशंका जताई है कि किसी वाहन से टकराकर सडक़ पर गिर गया और पीछे से आ रहे किसी वाहन का टायर उसके सिर को कुचलता हुआ निकल गया। हालांकि घटना का कोई चश्मदीद गवाह सामने नहीं आया है। यह भी पढ़े :RJ से छेड़खानी, कहा अब इलाहाबाद में काम नहीं करूंगी, DM ने रोका, SEE PIC यह भी पढ़े :अब एक क्लिक पर होगा हिंदू विवाह, जाने कैसे

यह भी पढ़े

Web Title-received head crushed body in jaipur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: received, head, crushed, body, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved