• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

दिवाली की खरीदारी को आई थी, हो गया यह हादसा

rape of a girl in churu - Churu News in Hindi

चूरू। दीपावली की खरीदारी करने चूरू आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। युवती भडिय़ा का बास, मंडावा की बताई जा रही है। युवती जान पहचान की एक महिला के साथ दीपावली की खरीदारी करने चूरू आई थी। पुलिस ने बताया की भाड़ंग की गीता शर्मा काफी समय से झुंझनूं रह रही है और उसकी युवती से जान पहचान है। युवती गुरुवार को गीता के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए चूरू आई थी। धर्म स्तूप के पास एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। जिसमें गीता की जान-पहचान का एक युवक भाड़ंग निवासी रणजीत बैठा था। युवक ने दोनों को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। शाम को वापस जाते समय गीता नयाबास में उतर गई और रणजीत से युवती को बस स्टैंड छोडऩे के लिए कहा। रणजीत ने युवती को गाड़ी में बिठा लिया और रवाना हो गया। आरोप है कि रणजीत ने उसे बस स्टैंड ले जाने की बजाय गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल राजकीय डी बी अस्पताल में कराया है और मामले में जांच शुरू कर दी है। यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी! यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें

यह भी पढ़े

Web Title-rape of a girl in churu
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rape, girl, churu, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, rajasthan hindi news, breaking news of rajasthan, churu news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved