दिवाली की खरीदारी को आई थी, हो गया यह हादसा

www.khaskhabar.com | Published : शनिवार, 29 अक्टूबर 2016, 08:05 AM (IST)

चूरू। दीपावली की खरीदारी करने चूरू आई युवती के साथ दुष्कर्म का मामला दर्ज हुआ है। युवती भडिय़ा का बास, मंडावा की बताई जा रही है। युवती जान पहचान की एक महिला के साथ दीपावली की खरीदारी करने चूरू आई थी। पुलिस ने बताया की भाड़ंग की गीता शर्मा काफी समय से झुंझनूं रह रही है और उसकी युवती से जान पहचान है। युवती गुरुवार को गीता के साथ दीपावली की खरीदारी करने के लिए चूरू आई थी। धर्म स्तूप के पास एक बोलेरो गाड़ी खड़ी थी। जिसमें गीता की जान-पहचान का एक युवक भाड़ंग निवासी रणजीत बैठा था। युवक ने दोनों को अपनी गाड़ी में बिठा लिया। शाम को वापस जाते समय गीता नयाबास में उतर गई और रणजीत से युवती को बस स्टैंड छोडऩे के लिए कहा। रणजीत ने युवती को गाड़ी में बिठा लिया और रवाना हो गया। आरोप है कि रणजीत ने उसे बस स्टैंड ले जाने की बजाय गाड़ी में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने युवती का मेडिकल राजकीय डी बी अस्पताल में कराया है और मामले में जांच शुरू कर दी है।



यह भी पढ़े :चीनी सामान के बहिष्कार से बौखलाया चीन, भारत को दी यह धमकी!

यह भी पढ़े :जुर्म की दुनिया में छात्र क्यों रख रहे हैं क़दम ? आप भी पढ़ें