• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

रामधुनि के साथ विधाणी परिक्रमा महोत्सव शुरू

इस अवसर पर गायक कलाकार शंकर शर्मा, रमेश छीपा, बाबूलाल शर्मा ने राम का भजन बिनु काया कोनि काम की....... चलों रे चलों चलो रे चलो.............इत्यादि भजनों द्वारा श्रोताओं को भक्ति में सराबोर कर दिया। महोत्सव के संयोजक लक्ष्मीनिधि महाराज ने बताया कि अश्विन शुक्ला द्वितीया 3 अक्टूबर को भजनानंद महाराज चेतनदास महाराज एवं पूजनीय मां साहिब भजनी देवी का पाटोत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर सुगंधित दृव्यों से ठाकुरजी का अभिषेक कर में मनमोहक झांकियां सजाई जाएगी। इसी दिन गोनेर स्थित जगदीश मंदिर के सामने से स्वरूपों की आरती के बाद झांझ मंजिरों के साथ पारंपरिक परिक्रमा निकाली जाएगी। इसमें हजारों श्रद्धालु नाचते—गाते पैदल विधाणी पहुंचेंगे। महोत्सव में देशभर से संत मंडलियां एवं श्रद्धालु जुटेंगे। आश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता हनुमान कुमावत ने बताया कि नवरात्र स्थापना के दिन 56 भोग की झांकी सजाई जाएगी। प्रचार संयोजक हनुमान सहाय दाधीच ने बताया कि छह दिवसीय महोत्सव में आश्रम में प्रतिदिन सायं 4 बजे से 7 बजे तक भजन संध्या, कीर्तन, साधु-संतों के प्रवचन और अखंड रामधुनी का आयोजन किया जाएगा।

यह भी पढ़े

Web Title-Ramdhun Vidhani orbiting Festival
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ramdhun, vidhani , orbiting, festival, jaipur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, ramdhun vidhani orbiting festival
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved