• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

कैराना:UPसरकार करे कार्रवाई:राजनाथ

अहमदाबाद। उत्तर प्रदेश के कैराना से कथित रुप से हिंदुओं के पलायन की खबरों के बीच केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि अगर इस सूचना में सत्यता है तो उत्तर प्रदेश सरकार को निश्चित रुप से इस संबंध में उचित कार्रवाई करनी चाहिए। राजनाथ सिंह ने अहमदाबाद में कहा कि अगर कोई भी व्यक्ति या गिरोह कुछ लोगों को उनके पैतृक स्थान से जबरन हटा रहा है तो राज्य सरकार को इस संबंध में निश्चित ही उचित कार्रवाई करनी चाहिए। भाजपा के एक सांसद ने यह आरोप लगाया था कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कैराना कस्बे में कथित रुप से एक खास समुदाय से धमकी मिलने के कारण वहां रह रहे हिंदू परिवारों को वह जगह छोडनी पडी। गृहमंत्री ने पहली बार इस संबंध में टिप्पणी की है। सिंह ने बताया कि उनके पास सूचना है कि कुछ लोगों ने कैराना छोड दिया है लेकिन इस घटना को साम्प्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा, ‘कैराना घटना को साम्प्रदायिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसी स्थिति भी पैदा नहीं होनी चाहिए कि लोगों को अपनी पैतृक जगह छोडकर जाना पडे।

यह भी पढ़े

Web Title-Rajnath Singh says, UP Govt must take action if Kairana incidents are true
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rajnath singh, up govt, kairana incidents, home minister rajnath singh, kairana, kairana migration, kairana forced migration, union home minister rajnath singh, bjp mp hukum singh, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved