• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

राफेल सौदा शुक्र को, वायुसेना को 2019 में मिलने लगेंगे फाइटर

नई दिल्ली। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फ्रांस से 36 राफेल फाइटर विमानों का सौदा शुक्रवार को हो जाएगा। इस सौदे के लिये फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां यीव ली ड्रियान 22 सितंबर यानी गुरूवार को ही दिल्ली आ रहे हैं। सौदे को लेकर शुरूआती बातचीत 1999-2000 में हुई थी। उन दिनों वायुसेना ल़डाकू विमानों के घटते बेडे को लेकर चिंतित थी। राफेल सौदे पर हस्ताक्षर होने के 36 महीने के भीतर यानी 2019 में विमान आना शुरू जाएंगे। सभी 36 विमान 66 महीने के भीतर भारत आ जाएंगे। तभी से लेकर राफेल पर लगातार बातचीत चलती रही और अब जाकर सौदे पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग डेढ साल पहले अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा की थी।

यह भी पढ़े

Web Title-rafael deal will be sealed on friday
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rafael fighter deal, france, dessault, iaf, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved