राफेल सौदा शुक्र को, वायुसेना को 2019 में मिलने लगेंगे फाइटर

www.khaskhabar.com | Published : बुधवार, 21 सितम्बर 2016, 10:44 PM (IST)

नई दिल्ली। आखिरकार लंबे इंतजार के बाद फ्रांस से 36 राफेल फाइटर विमानों का सौदा शुक्रवार को हो जाएगा। इस सौदे के लिये फ्रांस के रक्षा मंत्री ज्यां यीव ली ड्रियान 22 सितंबर यानी गुरूवार को ही दिल्ली आ रहे हैं। सौदे को लेकर शुरूआती बातचीत 1999-2000 में हुई थी। उन दिनों वायुसेना ल़डाकू विमानों के घटते बेडे को लेकर चिंतित थी।

राफेल सौदे पर हस्ताक्षर होने के 36 महीने के भीतर यानी 2019 में विमान आना शुरू जाएंगे। सभी 36 विमान 66 महीने के भीतर भारत आ जाएंगे। तभी से लेकर राफेल पर लगातार बातचीत चलती रही और अब जाकर सौदे पर हस्ताक्षर होने जा रहे हैं। बता दें, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगभग डेढ साल पहले अपनी फ्रांस यात्रा के दौरान 36 राफेल विमान खरीदने की घोषणा की थी।

राफेल लडाकू विमानों को फ्रांस की डसाल्ट एविएशन कंपनी बनाती है। 36 विमान सीधे फ्रांस से आएंगे। यह सौदा 7.87 बिलियन यूरो यानी 59 हजार करोड रूपए में होने जा रहा है। एक राफेल की कीमत हथियार सहित करीब 1600 करोड रूपये पडेगी। विमानों की कीमत को लेकर फ्रांस की ओर से जनवरी में बताई गई शुरूआती राशि से मौजूदा कीमत लगभग 750 मिलियन यूरो कम है। इसी कीमत में केवल राफेल लडाकू विमान ही नहीं आएगा बल्कि उसमें एक से बढकर बेहतर हथियार प्रणाली होगी। मसलन मिटीयोर मिसाइल होंगी। यानी हमारी वायुसेना के मिसाइल पाकिस्तानी वायुसेना के मिसाइल पर काफी भारी पडेंगे। इसमें हवा से जमीन में मार करने वाली स्कैल्प मिसाइलें होंगी।

डसाल्ट वायुसेना को मुफ्त में प्रशिक्षण देगी। फ्रांस पायलटों के प्रशिक्षण के लिये 60 घंटे की अतिरिक्त उडान की गारंटी देगा। समझौते की शतोंü के मुताबिक फ्रांसीसी कम्पनी को यह यह सुनिश्चित करना होगा कि भारत के पास विमानों का 75 प्रतिशत बेडा हर वक्त संचालनीय हालत में रहे।