• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नोटबंदी का असर: रबी फसल का उत्पादन 20 फीसदी कम होने की आशंका

मुंबई। इस बार किसान रबी की अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन नोटबंदी के चलते किसान फिर परेशानी में पड गए हैं। नोटबंदी के चलतेइस बार किसानों को बीज और खाद खरीदने में देरी हो गई, जिसकी वजह से रबी की फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग से जुड़े अफसरों के ताजा आंकलन के अनुसार इस बार रबी की फसल उत्पादन में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है। इसमें प्रमुख रूप से गेंहू और अरहर की खेती का उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा है। दरअसल नोटबंदी के चलते इस बार किसानों को बीज खरीदने में देरी हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर गेंहू की फसल पर पडेगा। गौरतलब है कि गेंहू के बीजों का वितरण ज्यादातर निजी कंपनियों के हाथ में हैं। नोटबंदी के बाद निजी कंपनियों ने पुराने नोट लेने बंद कर दिए और किसान समय पर बीज नहीं खरीद पाए। इससे रबी की फसल की बुवाई में देरी हो गई। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-rabi crop production likely fall 20 per cent due to demonetization
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, rabi crop, rabi crop production likely fall, demonetization, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved