मुंबई। इस बार किसान रबी की अच्छी फसल की उम्मीद लगाए बैठे थे लेकिन नोटबंदी के चलते किसान फिर परेशानी में पड गए हैं। नोटबंदी के चलतेइस बार किसानों को बीज और खाद खरीदने में देरी हो गई, जिसकी वजह से रबी की फसल के उत्पादन में कमी आ सकती है। एक अखबार की रिपोर्ट के अनुसार महाराष्ट्र सरकार के कृषि विभाग से जुड़े अफसरों के ताजा आंकलन के अनुसार इस बार रबी की फसल उत्पादन में 20 फीसदी तक की गिरावट आ सकती है।
इसमें प्रमुख रूप से गेंहू और अरहर की खेती का उत्पादन प्रभावित होने का अंदेशा है। दरअसल नोटबंदी के चलते इस बार किसानों को बीज खरीदने में देरी हो गई। इसका सबसे ज्यादा असर गेंहू की फसल पर पडेगा। गौरतलब है कि गेंहू के बीजों का वितरण ज्यादातर निजी कंपनियों के हाथ में हैं। नोटबंदी के बाद निजी कंपनियों ने पुराने नोट लेने बंद कर दिए और किसान समय पर बीज नहीं खरीद पाए। इससे रबी की फसल की बुवाई में देरी हो गई।
राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर
गौरतलब है कि रबी की फसल की बुवाई के लिए नवंबर माह उपयुक्त माना जाता है
लेकिन बीज ना होने से रबी की फसल की बुवाई नहीं हो पाई। किसानों की परेशानी
को देखते हुए सरकार ने बाद में बीज वितरण केंद्रो को किसानों से 500 रुपए
के पुराने नोट स्विकार करने का आदेश जारी किया। लेकिन सरकार भी देर से
जागी। सरकार ने ये आदेश गुरुवार को ही जारी किए।
नोटबंदी: नई-पुरानी करेंसी पर गजल और गीत, वायरल हुए जुमले
सरकारी बीज खरीद
केंद्रों को तो 500 रुपये के पुराने नोट स्वीकार करने की इजाजत दी गई है,
लेकिन खाद और कीटनाशकों की खरीद पर अभी सरकार ने ध्यान नहीं दिया। ज्ञातव्य
है कि खाद और कीटनाशकों की आपूर्ति का नेटवर्क निजी कंपनियां नियंत्रित
करती हैं और उन्हें पुराने नोट लेने की इजाजत नहीं है।
राहत...500 के पुराने नोट15तक चलेंगे, 1000 के नोट बैंक में जमा हो सकेंगे