• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रिश्वत लेने वाला आर ए सलाखों के पीछे

RA bribe taker behind bars - Bathinda News in Hindi

बठिंडा। बिजली मीटर पर ओवरलोड होने के कारण जुर्माना न लगाने के बदले 7000 रूपये रिश्वत लेते आर ए वरिन्द्र कुमार पंजाब स्टेट पावर कार्पोरेशन लि. बोहा जिला मानसा को सतर्कता विभाग के डीएसपी मानसा सर्वविजय सिंह थाना बिजीलैंस ब्यूरो बठिंडा ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह जानकारी एसएसपी विजीलैंस ब्यूरो थाना बठिंडा गुरमीत सिंह ने दी। उन्होंने बताया कि बंता सिंह पुत्र इन्द्र सिंह निवासी बोहा जिला मानसा ने विजीलैंस विभाग के पास दी शिकायत में आरोप लगाया था कि आर ए वरिन्द्र कुमार ने उसके मीटर का ओवरलोड पर जुर्माना न लगाने के बदल 7 हजार रूपये रिश्वत की मांग की है। इस शिकायत की जांच डीएसपी मानसा सर्वविजय सिंह को सौंपी गई थी। डीएसपी ने बताया कि आर ए ने बंत सिंह से 10 हजार रूपये की मांग की थी जिसमें से 3 हजार रूपये उसने पहले ही ले लिये थे। बाकी 7 हजार रूपये कल सांय गांव झनीर में देने को कहा गया था। कल सांय विजीलैंस विभाग ने आर ए वरिन्द्र कुमार को मुद्दई बंत सिंह से 7 हजार रूपये गवाहों की उपस्थिती में रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने बताया कि आज उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे 14 दिन के लिये न्यायिक हिरासत में भेज दिया ।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज

यह भी पढ़े

Web Title-RA bribe taker behind bars
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ra bribe taker behind bars, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bathinda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved