• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पं. दीनदयाल की विचारधारा को आमजन तक पहुचाएं

Pt. Deen Dayal ideology to the public - Barmer News in Hindi

बाडमेर। पं.दीनदयाल उपाध्याय महान चिन्तक और संगठन कत्र्ता थे। वे राष्ट्रीय जनसंध के अध्यक्ष रहे । पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारत की सनातन विचारधारा को युगानुकूल रूप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्मक मानववाद जैसी प्रगतिशील विचारधारा दी। यह बात नेहरू युवा केन्द्र व क्षेत्रीय प्रचार कार्यालय के सहयोग से आयोजित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयन्ती पर आयोजित विचार गोष्ठी में केन्द्र के जिला युवा समनवयक ओमप्रकाष जोशी ने कही। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे उपाध्याय की विचार धारा को आम जन तक पहुचाए।इस अवसर पर राजस्थान कौशल व आजीविका विकास निगम के जिला सलाहकार गौतम माथुर युवाओ को दीनदयाल उपाध्याय ग्रामीण कौशल योजना के बारे में जानकारी देते हुए। युवाओ को इस योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने की अपील की। इसी कड़ी में नेहरू युवा मंडल चोहटन द्वारा भी संगोष्ठी का आयोजन किया गया तथा युवाओ से रक्तदान हेतु संकल्प पत्र भरवाये गये। मंडल के डुगर राठी ने युवाओं को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन के बारे में विस्तार से बताया।

यह भी पढ़े

Web Title-Pt. Deen Dayal ideology to the public
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pt-, deen, dayal, ideology, public, barmer, rajasthan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, barmer news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved