• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

क्रिकेट बुकी झंवर बंधुओं के सहयोगियों पर शिकंजा, एक गिरफ्तार

police screw  on  Cricket bookie Zanwar brothers colleagues, one arrested - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। जिला पुलिस ने मैच फिक्सिंग व हवाला कारोबारी झंवर बंधुओं के सहयोगियों के खिलाफ शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। झंवर बंधुओं के सहयोगी रहे नरेश पूगलिया को उसके निवास स्थान से गिरफ्तार कर लिया है। जांच अधिकारी सीओ सदर राजेन्द्रसिंह ने बताया कि शिव व आर.एल. झंवर के सहयोगी रहे नरेश पूगलिया को मंगलवार दोपहर में गंगाशहर सीआई अमरजीत चावला व उनकी टीम ने गंगाशहर नई लाइन स्थित उसके निवास से गिरफ्तार किया। बाद में आरोपित को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भिजवा दिया है। वहीं पूर्व में प्रकाश पूगलिया के घर और उसके ठिकानों पर दबीश दी गई थी लेकिन, वह हाथ नहीं लगा। पुलिस फिलहाल दर्जनभर लोगों पर निगरानी रखे हुए है जो क्रिकेट और हवाला कारोबार में लिप्त हैं। गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से पुलिस अधीक्षक डॉ. अमनदीपसिंह कपूर के निर्देश पर क्रिकेट सटोरियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही थी। नौ नवंबर की रात को बीकानेर एवं नागौर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई कर छह सटोरियों को पकड़ा। नागौर की कोतवाली पुलिस ने चार और बीकानेर की पुलिस ने नोखा के शिव झंवर व आर.एल. झंवर को पकड़ा। शिव व आर.एल. झंवर के संबंध पाकिस्तान व दुबई में राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में लिप्त सटोरियों से हैं। राहुल गांधी से शादी करने पर अड़ी कांग्रेसी युवती...फिर क्या हुआ पढ़ें पूरी खबर

यह भी पढ़े

Web Title-police screw on Cricket bookie Zanwar brothers colleagues, one arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: police, screw, cricket bookie, zanwar brother, colleagues, arrested, police, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, bikaner news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved