• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

नोटबंदी के विरोधियों को पिछले चुनावों में जनता ने धूल चटा दी:मोदी

इंटरवल के बाद जैसे दुश्मन मिल जाते हैं, वैसे ही कांग्रेस-सपा भी मिल गए। पहले कांग्रेस वाले नारे देते थे 27 साल यूपी बेहाल। पहले जितने आरोप लगा सकते थे लगाए और अब एक हो गए। कांग्रेस पर निशाना: मोदी ने कहा कि यूपी चुनाव में तीन पांव वाली दौड चल रही है। कांग्रेस ने एक पैर सपा से बांध रखा है तो दूसरा बसपा से। मोदी बोले तीन पैरों पर दौडने वाला कभी नहीं हरा सकता। मोदी बोले यूपी की राजनीति में जानी दुश्मन भी मिल जाते हैं। पीएम ने कहा कि मायावती पर कांग्रेस चुप क्यों है। मोदी बोले कि अखिलेश याद कर लें 4 मार्च 1984 को। मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने मुलायम सिंह पर जानलेवा हमला करवाया था और अखिलेश अपने पिता पर हमला करने वालों की गोद में बैठकर राजनीति कर रहे हैं, इससे ज्यादा शर्म की बात क्या होगी।

डिंपल यादव पर निशाना:

पीएम मोदी ने बिना नाम लिए अखिलेश यादव की पत्नी और कन्नौज से सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा कि कन्नौज में आलू चिप्स के कारखाना लगाने के वादे का क्या हुआ? समाजवादी परिवार की बहु ने वादा नहीं निभाया। आलू के चिप्स की फैक्ट्री का वादा पूरा नहीं किया। अब वादा पूरा न करने वालों को सजा दें।

राहुल गांधी पर निशाना:

रैली के दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। राहुल पर निशाना साधते हुए हुए मोदी ने कहा कि यूपी में किसान यात्रा निकाली और किसानों के बीच आलू की फैक्ट्री की। आलू खेत में पैदा होता है या फैक्ट्री में उन्हें समझ नहीं। यूपी में बीजेपी की सरकार आई तो छोटे किसानों का कर्ज माफ होगा। सरकार बनते ही कर्ज माफ कराने की जिम्मेदीरी मेरी।
ज्ञातव्य है कि कन्नौज में 46 साल बाद किसी भी प्रधानमंत्री की यह पहली सभा है। इससे पहले 1971 के लोकसभा चुनाव में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की जनसभा हुई थी।

[@ श्मशान में सजी महफिल, बार-बालाओं ने लगाए ठुमके]

यह भी पढ़े

Web Title-PM Modi address rally in kannauj today
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: up election, up election 2017, pm modi, pm modi rally in kannauj, dimple yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, kannauj news, kannauj news in hindi, real time kannauj city news, kannauj news khas khabar, kannauj news in hindi, pm modi address rally in kannauj today
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved