• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पिस्तौल के दम पर लूटपाट करने वाला गिरफ्तार, 40 ग्राम स्मैक समेत बरामद

plunderer arrested, 40 grams smack recovered - Amritsar News in Hindi

फगवाड़ा। सीआईए स्टाफ फगवाड़ा की टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर एक आढ़ती से पिस्तौल के दम पर लूटपाट करने वाले आरोपी को 40 ग्राम स्मैक समेत तथा एक सजायाफ्ता नशा तस्कर को 100 ग्राम स्मैक समेत काबू करने में सफलता हासिल की है। एसपी राए ने बताया कि एएसआई परमजीत सिंह ने पुलिस दल समेत हुस्सन लाल उर्फ जोनी पुत्र प्रीतम लाल को बाबा गद्दिया से गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 40 ग्राम स्मैक बरामद की गई। इसके खिलाफ थाना सिटी में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि इस आरोपी ने कुलविंदर सिंह उर्फ काका पुत्र मनजीत सिंह वासी डडल मोहल्ला के साथ 2 अगस्त को दाना मंडी में आढ़ती रूपलाल से पिस्तौल के दम पर 62 हजार रुपए लूटे थे। इसके खिलाफ पहले ही लूटपाट का मामला दर्ज है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसके दूसरे साथी की तलाश की जा रही है, लूट का माल उसके पास बताया जा रहा है। आरोपी को अदालत में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया। एसपी फगवाड़ा जसबीर सिंह राए ने बताया कि डीएसपी फगवाड़ा मनप्रीत सिंह ढिल्लो तथा सीआईए स्टाफ प्रभारी इंद्रजीत सिंह की अगुवाई में सीआईए के एएसआई परमजीत सिंह व सुखविंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस दल ने शुगर मिल चौक में नाकाबंदी की थी। इस दौरान एक व्यक्ति को शक के आधार पर पकड़ लिया। उसकी पहचान नशा तस्कर गुरप्रताप सिंह पुत्र सितारा सिंह के रूप में हुई। उसके पास से 100 ग्राम स्मैक बरामद हुई। इसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। एसपी राए ने बताया कि इसके खिलाफ पहले भी तरनतारन, अमृतसर में नशीले पदार्थों की तस्करी के मामले दर्ज हैं तथा पांच साल की सजा भी काट चुका है। इसके पास से एक मोटरसाइकिल भी बरामद की है।

यह भी पढ़े

Web Title-plunderer arrested, 40 grams smack recovered
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: plunderer, arrested, 40 grams, smack, recovered, punjab, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved