• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ऑनलाइन सुविधाओं से कार्मिकों को मिलेगा लाभ

Personnel will benefit from online services - Bundi News in Hindi

बूंदी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी आहरण वितरण अधिकारियों को देने तथा शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से गुरूवार को यहा कलक्टे्रट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने की। जिला कलक्टर ठकराल ने कहा कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग की सेवाएं ऑन लाइन होने से कार्मिकों से संबंधित ऋण, स्वत्व भुगतान आदि समय एवं सुगमता से संपादित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दी गई जानकारियां आहरण एवं वितरण अधिकारियों के काफी उपयोगी साबित होंगी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की अतिरिक्त निदेशक दीपिका मित्तल ने विभागीय पोर्टल पर ऑन लाइन की गई सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में कोटा की संयुक्त निदेशक की अतिका आजाद ने एनपीएस, मेडीक्लेम योजना, ऑन लाइन बीमा एवं प्रावधायी निधि दावे प्रस्तुत करने तथा पोर्टल के जरिए ई ग्रास चालान आदि निकालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बूंदी के सहायक निदेशक संदीप कुमार त्रिपाठी ने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकादी दी। कार्यशाला में प्रोग्रामर चन्द्रशेखर शर्मा, हरिकृष्ण श्रृंगी, दुर्गाशंकर सेन, फूलचंद वर्मा, देवप्रकाश सोनी सहित जिले के 300 आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़े

Web Title-Personnel will benefit from online services
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: personnel, benefit, online, services, bundi, rajasathan hindi news , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved