ऑनलाइन सुविधाओं से कार्मिकों को मिलेगा लाभ

www.khaskhabar.com | Published : गुरुवार, 06 अक्टूबर 2016, 7:30 PM (IST)

बूंदी। राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की ओर से संचालित योजनाओं की जानकारी आहरण वितरण अधिकारियों को देने तथा शंकाओं का समाधान करने के उद्देश्य से गुरूवार को यहा कलक्टे्रट सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला की अध्यक्षता जिला कलक्टर नरेश कुमार ठकराल ने की।
जिला कलक्टर ठकराल ने कहा कि राज्य बीमा एवं प्रावधायी विभाग की सेवाएं ऑन लाइन होने से कार्मिकों से संबंधित ऋण, स्वत्व भुगतान आदि समय एवं सुगमता से संपादित हो सकेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यशाला में दी गई जानकारियां आहरण एवं वितरण अधिकारियों के काफी उपयोगी साबित होंगी।
राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग की अतिरिक्त निदेशक दीपिका मित्तल ने विभागीय पोर्टल पर ऑन लाइन की गई सुविधाओं की जानकारी दी। कार्यशाला में कोटा की संयुक्त निदेशक की अतिका आजाद ने एनपीएस, मेडीक्लेम योजना, ऑन लाइन बीमा एवं प्रावधायी निधि दावे प्रस्तुत करने तथा पोर्टल के जरिए ई ग्रास चालान आदि निकालने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। कार्यशाला में राज्य बीमा एवं प्रावधायी निधि विभाग बूंदी के सहायक निदेशक संदीप कुमार त्रिपाठी ने आहरण एवं वितरण अधिकारियों को विभागीय योजनाओं तथा कार्यक्रमों की जानकारी देने के साथ ही विभिन्न प्रक्रियाओं की जानकादी दी। कार्यशाला में प्रोग्रामर चन्द्रशेखर शर्मा, हरिकृष्ण श्रृंगी, दुर्गाशंकर सेन, फूलचंद वर्मा, देवप्रकाश सोनी सहित जिले के 300 आहरण वितरण अधिकारी उपस्थित थे।