• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए हिमाचल भारत वर्ष में प्रथम : कौल सिंह

Perfect for health services in Himachal India first: Kaul Singh - Himachal Bilaspur News in Hindi

बिलासपुर। स्वास्थ्य मंत्री कौल सिंह ठाकुर ने अपने एक दिवसीय प्रवास के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र हटवाड़ व उप स्वास्थ्य केन्द्र सुसनाल के भवन का उदघाटन किया। उन्होंने इस अवसर पर 63 लाख 86 हजार रूपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पन्तहेड़ा तथा 42 लाख 78 हजार रूपए से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र कपहाड़ा के भवन की आधारशिला भी रखी। उसके बाद हटवाड़ व कपहाड़ा में जनसभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार लोगों को घरद्वार पर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए अत्यन्त कारगार पग उठा रही है जिसके फलस्वरूप प्रदेश को उत्तम स्वास्थ्य सेवाओं के लिए पूरे भारत वर्ष में प्रथम स्थान पर चयनित किया है। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि गत चार सालों की अवधी में प्रदेश में 90 प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र स्वीकृत हुए है। प्रदेश में 7750 आशावर्कर को नियुक्त किया गया है जिन्हें एक हजार रूपए मासिक, गर्भवती महिलाओं तथा तपेदिक के रोग की देखभाल का लेखा-जोखा रखने पर अतिरिक्त मानदेय देने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि गत चार वर्षों की अवधी में विभिन्न विभागों के 45 हजार पद सृजित करके युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाने के द्वार खोले गए है। प्रदेश सरकार द्वारा खोले गए मैडिकल कॉलेजों के आरम्भ होने से प्रतिवर्ष 600 डाक्टर चिकित्सक प्रशिक्षित होने के पश्चात अपनी सेवाएं अर्पित करने के लए तैयार हो जाएगे। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि गत 4 वर्षों की अवधी में 1200 स्टाफ नर्सें भर्ती की गई है तथा विभिन्न पैरा मैडिकल स्टाफ के पदों को भरा गया है।

[@ प्रदेश में 4.48 लाख बेरोजगार पंजीकृत]

यह भी पढ़े

Web Title-Perfect for health services in Himachal India first: Kaul Singh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: perfect, health, services, bilaspur news, himachal news, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, himachal bilaspur news, himachal bilaspur news in hindi, real time himachal bilaspur city news, real time news, himachal bilaspur news khas khabar, himachal bilaspur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved