• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सिद्धू को पटियाला भेजने का मन बना चुके है- राजेश हनी

Patiala, who wanted to send Sidhu to- Rajesh Honey - Amritsar News in Hindi

अमृतसर। हल्का पूर्वी से अकाली - भाजपा के सयुंक्त प्रत्याशी एडवोकेट राजेश हनी पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार और जन सर्मथन में जुट गए है। निरंतर प्रचार कर रहे राजेश हनी ने मंगलवार को विभिन्न जगह वेरका, रसूलपुर कल्लर, संद्धु कालोनी बटाला रोड, फोकल प्वाइंट में जनसभाए की । जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि हल्का पूर्वी के मतदाता नवजोत कौर सिद्धू द्वारा हल्के की की गई अपेक्षा से काफी गुस्से में है। वह हल्के में पिछले चार साल से नही गई ओर जब गई तो दल बदल लिया एेसे दल बदलू लोगो से बचना ही चाहिए पता नही कब अपना रंग दिखा दें । सैकड़ो सर्मथको के साथ दौरा करते हुए राजेश हनी ने गत 5 वर्षो मे अकाली - भाजपा सरकार द्वारा किये गए विकास कार्यो के बारे मे लोगो को अवगत करवाया उन्होंने कहा कि लोगो की समस्यांओं के लिए एक जनसंर्पक केन्द्र खोला जाएगा जहां इलाके लोगों की हर समस्या दर्ज की जाएगी । उस समस्या को सुलझा कर लोगो को घर बैठे सूचित किया जाएगा । मैं आपके इसी हल्के में रहता हूं। 24 घण्टे जनता उपलब्ध हूं, दूसरी और काग्रेंस का प्रत्याशी केवल 10 दिन का मेहमान है और चुनावो के बाद प्रवासी की तरह लुप्त हो जाऐगा। जनता इस बात को समझती है। पंजाब मे भाजपा ने जनता को कई सुविधाएं देने के साथ चुनाव घोषणा पत्र जारी किया है। इसमें प्रत्येक बर्ग का ध्यान रखा गया है। गरीबो को 8 मरले के प्लाट, दो किलो देसी घी, पांच किलो चीनी, हर परिवार को रोजगार, छोटे किसानो के कर्जे माफ, अंतकवाद पीडीत परिवारो को सरकारी सहायता दी जाएगी। गरीब लडकियो को पी. ऐच. डी. तक निशुलक शिक्षा प्रदान की जाऐगी। इस अवसर पर राजीव शर्मा, जनार्दन शर्मा, संजय कुंद्रा, सलिल कपूर, मोनू महाजन, अंकुश मेहरा, आशीष महाजन, अशोक चडोक, बलविदर बोबी वेरका, सरताज सिंह, आदि सैकड़ो अकाली - भाजपा कार्यकर्ता अपस्थित थे।

[@ Punjab election : चुनाव आयोग डाल-डाल, प्रत्याशी पात-पात]

[@ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Patiala, who wanted to send Sidhu to- Rajesh Honey
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: patiala, who wanted to send sidhu to- rajesh honey, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, amritsar news, amritsar news in hindi, real time amritsar city news, real time news, amritsar news khas khabar, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved