• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

घूंघट से बाहर निकल, नारी बनी शक्ति का स्वरूप

जोधपुर। नवरात्रि महज आस्था-धर्म और कर्म ही नहीं बल्कि हमारे अस्तित्व का भी आधार है। बुधवार को जोधपुर के गणेशीलाल उस्ताद मिनी ऑडिटोरियम में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और संभली ट्रस्ट की साझा मेजबानी में नारी को अबला के दायरे से बाहर लाने के लिए प्रयासरत स्वयंसेवी संगठनों ने कार्यक्रम का आयोजन किया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर विष्णु चरण मल्लिक ने कहा कि स्वयंसेवी संगठन सरकार की योजनाओं को धरातल तक पहुंचा रहे हैं और ये प्रयास विकास कार्यों में अहम साबित हो रहे हैं। समारोह में संभली ट्रस्ट के निदेशक गोविंद सिंह राठौड़ ने विकास कार्यों को पटल पर रखा। साथ ही सरकार से जुड़ी विविध योजनाओं के बारे में भी महिलाओं को बताया, जिससे उनके आर्थिक सुदृढ़ीकरण, स्वावलंबन और मनोबल को बढ़ाया जा सके। राठौड़ ने कहा कि घूंघट से बाहर निकल नारी अब शक्ति का स्वरूप बन चुकी है और सामाजिक उत्थान में महिलाएं पुरुषों के बराबर योगदान दे रही हैं। नारी है सृष्टि की शक्ति

यह भी पढ़े

Web Title-organise a program in Jodhpur on Navratri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: organise, program, navratri, jodhpur, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jodhpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved