• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

अरेस्ट के डर से मनोरमा फरार,घर सील

गया के जिलाधिकारी रवि कुमार ने कहा है कि नई आबकारी नीति के तहत अगर मनोरमा देवी गुरुवार तक समर्पण नहीं करती हैं, तो सरकार शीघ्र ही मनोरमा देवी का घर नीलाम करने की प्रक्रिया शुरू कर देगी। इस बीच, गया व्यवहार न्यायालय ने पुलिस के आवेदन पर विचार करने के बाद छात्र हत्या मामले के मुख्य आरोपी रॉकी यादव को 48 घंटे के लिए पुलिस हिरासत में दे दिया है। रामपुर के थाना प्रभारी गौरीशंकर गुप्ता ने अदालत से रॉकी को पांच दिन के लिए पुलिस हिरासत में देने की मांग की थी। उल्लेखनीय है कि जनता दल (युनाइटेड) ने मंगलवार को मनोरमा देवी को पार्टी से निलंबित कर दिया है। शनिवार देर रात बोधगया से लौट रहे मनोरमा देवी के बेटे रॉकी की लैंड रोवर कार को एक व्यवसायी के बेटे आदित्य सचदेवा ने ओवरटेक किया, जिसके बाद दोनों में कहासुनी हुई। इसी दौरान, रॉकी ने कथित तौर पर 19 वर्षीय आदित्य को गोली मार दी। गोली लगने से आदित्य की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस ने मंगलवार को रॉकी को बोधगया थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया था।आदित्य हत्या मामले में रॉकी के पिता बिन्दी यादव और मनोरमा देवी के अंगरक्षक राजेश कुमार पहले से ही न्यायिक हिरासत में हैं।
(IANS)

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: arrest warrant against JDU MLC Manorama Devi, procedure of house seal starts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved