• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

MLC मनोरमा के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट

गया। बिहार के गया में 19 वर्षीय छात्र आदित्या सचदेवा हत्या मामले में आरोपी रॉकी यादव की गिरफ्तारी के बाद उसकी मां और विधान पार्षद मनोरमा देवी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। एमएलसी के घर से शराब की बोतलें बरामद होने के बाद पुलिस ने मनोरमा देवी की गिरफ्तारी के प्रयास प्रारंभ कर दिए हैं। उत्पाद विभाग ने एमएलसी के घर को बुधवार को सील कर दिया। इस बीच गया की अदालत ने पुलिस के आवेदन पर मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। गया के पुलिस अधीक्षक (नगर) अवकाश कुमार ने बुधवार को आईएएनएस को बताया कि मनोरमा देवी के घर से शराब की बोतलें बरामद होने के मामले में बुधवार को उनका घर सील कर दिया गया है। सोमवार रात रॉकी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने मनोरमा देवी के आवास पर छापा मारा था। इस दौरान पुलिस ने उनके घर से शराब की आठ बोतलें बरामद की थीं। गौरतलब है कि बिहार में पांच अप्रैल से शराब बंदी है।
गया की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गरिमा मलिक ने बताया कि मनोरमा देवी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। इस बीच, मनोरमा देवी गिरफ्तारी से बचने के लिए भूमिगत हो गई हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-Bihar: arrest warrant against JDU MLC Manorama Devi, procedure of house seal starts
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: suspended mlc manorama devi, jdu mlc, bihar government, cm nitish kumar, ordered her arrest , hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved