• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्वर्ण मंदिर में मीडिया की एंट्री पर रोक

अमृतसर। पंजाब में सोमवार को ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी मनाई जानी है। पुलिस ने सुरक्षा के कडे इंतजाम कर दिए है। वहीं, किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए उग्र नेताओं की गिरफ्तारियां शुरू हो गई हैं। इतना ही नहीं, प्रशासन ने इस बाद स्वर्ण मंदिर में मीडिया की एंट्री पर भी बैन लगा दिया है। 32 साल से मनाए जा रहे इस प्रोग्राम को लेकर पहली बार ऐसा हुआ है कि मीडिया को कवरेज की परमिशन नही दी गई है। दरबार साहिब के भीतर सिविल ड्रेस में 150 सिक्युरिटी फोर्स और एसजीपीसी की अपनी टास्क फोर्स भी तैनात कर दी गई है। कमेटी के चीफ सेक्रेटरी हरचरण सिंह ने कहा कि मीडिया की दखल के कारण सिखों की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है। दल खालसा की ओर से बंद का एलान किया गया है। इसे देखते हुए दरबार साहिब के भीतर 150 से अधिक सुरक्षाकर्मी सिविल ड्रेस में तैनात कर दिए गए हैं। एहतियात के तौर पर पुलिस ने दल खालसा के स्पोक्सपर्सन कंवरपाल सिंह, गुरदीप सिंह बठिंडा को कस्टडी में ले लिया है। इसी तरह से सरबत खालसा में अकाल तख्त साहिब के कार्यकारी जत्थेदार ध्यान सिंह मंड तथा शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के मुखी सिमरनजीत सिंह मान को उनके घरों में ही नजरबंद किया गया है।

यह भी पढ़े

Web Title-Operation Bluestar anniversary : SGPC first time bans media coverage at Golden Temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: operation bluestar anniversary, sgpc, media coverage, golden temple, the shiromani gurdwara parbandhak committee, sgpc president avtar singh makkar, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi, amritsar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved