• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आप ने की ‘एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल’, मांगा श्वेत पत्र

one-day token hunger strike, demanding white paper - Jaipur News in Hindi

जयपुर। आम आदमी पार्टी राजस्थान ने केंद्र सरकार के नोटबंदी घोटाले पर मोदी सरकार से श्वेत पत्र जारी करने की मांग को लेकर मंगलवार को ‘एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल’ एम.आई.रोड स्थित शहीद स्मारक पर बैठे-भूख हड़ताल में पार्टी के पद्दाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
पार्टी के प्रदेश सचिवालय कोर्डिनेटर अशोक जैन मांगरोल ने इस मोके पर कहा की नोटबंदी की मीठी गोली जहर साबित हुई है। देश में प्रदेश में कतारों में लोगों ने दम तोड़ दिया, उद्योग धंधे चौपट हो गए, नवयुवक बेरोजगार हो गए। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय कन्वीनर अरविन्द केजरीवाल इस 8 लाख करोड़ के घपले पर पहले ही चेतावनी दे चुके है, जिसका खुलासा खुद सरकार की अपनाई नीतियों से उजागर हो रहा है। जयपुर संभाग प्रभारी उम्मेद सिंह राठोड ने कहा की राजस्थान में किसान, मजदुर, व्यापारी, छात्र, गृहणियों की परेशानियां बढृती जा रही है। है पहले महगाई के चलते जीवन इतना मुश्किल था जिससे केंद्र सरकार ने नोटबंदी के नाम पर ठगी कर मरने पर मजबूर कर दिया। जयपुर संभाग मिडिया कोर्डिनेटर अभिषेक जैन ने बताया की मंगलवार को किये ‘ एक दिन का सांकेतिक भूख हड़ताल’ पर पार्टी के प्रदेश सचिवालय कोर्डिनेटर अशोक जैन मांगरोल, प्रदेश प्रवक्ता देवेन्द्र शास्त्री, जयपुर शहर जोन प्रभारी अमित शर्मा लियो समेत 14 ने भूख हड़ताल की । पार्टी के वरिष्ठ नेता डॉ वीरेन्द्र सिंह, पूनमचंद भंडारी, डॉ. महावीर सिंह नाथावत, गिरीश शर्मा, महिला विंग प्रभारी नीलम साहनी भी उपस्थित थे। बुधवार को दोपहर 12.30 बजे आम आदमी पार्टी राजस्थान का 11 सदस्य प्रतिनिधि दल राज्यपाल से मुलाकात कर ‘ एक दिन के सांकेतिक भूख हड़ताल ’ का एक सन्देश राज्यपाल महोदय के माध्यम से भारत के राष्ट्रपति को प्रेषित करेगे की वे प्रधानमंत्री से इस संदर्भ में स्पष्टिकरण मांगे।

[@ मच्छर से मौत हादसा,मिलेगा बीमा क्लेम]

यह भी पढ़े

Web Title-one-day token hunger strike, demanding white paper
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: one-day, token , hunger, strike, demanding , white, paper, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved