• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एक बार पुन: मंदिर पर सरकार का नियंत्रण करने का प्रयास

Once again government trying to control the temple - Hisar News in Hindi

हिसार। बरवाला के नजदीक गांव बनभौरी में बने एतिहासिक शक्तिपीठ माता भ्रामरी देवी मन्दिर पर अपना कंट्रोल करने के लिए सरकार ने तैयारियां शुरु कर दी हैं। यदि सब कुछ योजना के अनुसार होता है तो यह मन्दिर जिले का पहला मन्दिर होगा, जो सरकार के नियंत्रण में होगा। जिला प्रशासन ने इस संबंध में एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली हैऔर आगामी 27 नवम्बर को आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाली विकास रैली में मुख्यमंत्री के हिसार पहुंचने पर यह रिपोर्ट मुख्यमंत्री के समक्ष भी पेश की जा सकती है। सरकार के प्लान के मुताबिक बनभौरी मन्दिर सरकार के नियंत्रण में आने के दौरान सरकार एक बोर्ड का गठन करेगा, जो मन्दिर परिसर व उसके आस-पास के रखरखाव का सारा जिम्मा उठाएगा। जानकारी के अनुसार यह मन्दिर करीबन 400 वर्ष पुराना है और आठ से दस एकड़ के बीच फैला हुआ है। रिपोर्ट पर नजर दौड़ाएं तो रिपोर्ट को इस तरह से तैयार किया गया है कि सरकार इस मन्दिर को अपने नियंत्रण में लेने के बाद इसे मनसा देवी श्राइन बोर्ड की तरह की विकसित करने की सोच बना रही है। इससे पूर्व बनभौरी स्थित इस मन्दिर को वर्ष 2012 में भी तत्कालीन सरकार ने अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश की थी, मगर विरोध के चलते पूर्व की सरकार ने अपने फैसले को वापस ले लिया था। अब भाजपा की सरकार ने इसे अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश आरंभ की है। अब एप आपको बताएगा कहां है शौचालय

यह भी पढ़े

Web Title-Once again government trying to control the temple
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: hindi news, haryana, haryana news, hisar, hisar news, temple, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, hisar news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved