• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 5

खास::मोदीजी चुनावी माहौल से बाहर ही नहीं निकल पा रहे-येचुरी

प्रश्न : देश में लगातार महंगाई बढ़ रही है इसके लिए आप किसको जिम्मेदार मानते है? केन्द्र की भाजपा सरकार हर मोर्चे पर फेल हो गई है। खासकर आर्थिक मोर्चे पर, न तो आम जनता को राहत है ना ही किसानों को। हमारे प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि किसानों के लिए फसलों का समर्थन मूल्य बढ़ाया जाएगा पर हुआ इसका उलटा किसानों को कोई राहत नहीं मिली है। किसानों में आत्महत्या का प्रतिशत 26 प्रतिशत बढ़ गया है। इसका एक उदाहरण मैं आपको देता हूं, सरकार ने दाल का समर्थन मूल्य 52 रुपए किलो घोषित कर रखा है लेकिन पिछले दिनों जब किल्लत हुई तो सरकार ने विदेश से 152 रुपए प्रति किलो दाल आयात की जो दिल्ली में 200 रुपए तक बेची गई। महंगाई लगातार बढ़ रही है। आम आदमी इस महंगाई से त्रस्त हो गया है। प्रश्न : सरकार कहती है हमने एक लाख लोगों को नौकरी दी है, आप क्या मानते हैं यह आंकड़ा सही है?
देखिए, सरकार कहती है हमने एक लाख लोगों को नौकरी दी जबकि असलियत यह है कि देश में नए नौजवान जो आए है वो एक करोड़ है। अब बताइए कितना प्रतिशत हुआ। सिर्फ एक प्रतिशत। बेरोजगारी बढ़ रही है। नौजवानों से किए गए वादे सिर्फ झूठे साबित हुए हैं।
प्रश्न :सरकार किसकी है किसानों की या उद्योगपतियों की?

यह भी पढ़े

Web Title-On the economic front, the government fail-Yechury
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sitaram yechury, economic front, government, fail, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi, on the economic front, the government fail-yechury
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved