• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब 8 रुपए में मिलेगा बोतलबंद पानी, जलदाय विभाग कर रहा तैयारी

जयपुर। राजस्थान के बीसलपुर पानी सप्लाई प्रोजेक्ट से जल्द ही 8 रुपए में बोतल बंद पानी मिल सकता है। जलदाय विभाग द्वारा तैयार यह पानी देश में बिक रहे अन्य कंपनीज के बोतल बंद पानी में सबसे सस्ता पानी होगा। अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में बालाबाला पम्पिंग स्टेशन के पास एक विशेष प्लांट लगाया जा रहा है। यहां बीसलपुर का पानी बोतल के लिए तैयार किया जाएगा। जलदाय विभाग ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही प्लांट लगाने के लिए टैंडर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्लांट में एक दिन के भीतर 3 लाख लीटर पानी बोतल बंद किया जा सकेगा। बिक्री की शुरुआत जयपुर सिटी से की जाएगी और उसके बाद अन्य शहरों का नंबर आ सकेगा। जलदाय विभाग बोतल बंद पानी देने की तैयारी पूरी कर चुका है और यह पानी 200, 500 व एक हजार एमएल, 5 लीटर के अलावा 20 लीटर के जार में दिया जा सकेगा। यह पानी सबसे बेहतर हो, इसके लिए विभाग ने वेस्ट बंगाल, मुम्बई और दिल्ली जलबोर्ड का भी जायजा लिया है। यह पानी सरकारी व निजी दफ्तरों, व्यापारिक संस्थान, बैंक, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग आदि को दिया जा सकेगा। प्रति बोतल की दर तय करने के लिए बिजली व विज्ञापन का खर्चा भी निकाला गया है। विभाग बालाबाला पर ठेका कम्पनी को जमीन और पानी उपलब्ध कराएगा। बाकी सब काम कम्पनी को करना होगा। यह पानी जनवरी तक जनता के बीच पहुंचेगा। जलदाय विभाग ने अपनी बोतल की कीमत तय करने के बाद देशभर में मिल रहे बोतलबंद पानी की दरों का निरीक्षण किया। इसमें रेल नीर, हिमालयन, बिसलरी, किनले, किंगफिशर, एक्वाफिना सहित 10 कम्पनियां शामिल की गईं। इन बोतलों में पानी के सुरक्षित रहने के महीनों का आंकलन भी किया गया। 327 दिन होगा प्रोडक्शन साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?

यह भी पढ़े

Web Title-now get Bottled water only in 8 rupees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bottled water, phed, kiran maheshwari, jaipur, india, rajasthan hindi news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, breaking news of rajasthan, news of rajasthan, hindi news in rajasthan, hindi news, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved