जयपुर। राजस्थान के बीसलपुर पानी सप्लाई प्रोजेक्ट से जल्द ही 8 रुपए में बोतल बंद पानी मिल सकता है। जलदाय विभाग द्वारा तैयार यह पानी देश में बिक रहे अन्य कंपनीज के बोतल बंद पानी में सबसे सस्ता पानी होगा। अधिकारियों के मुताबिक, राजधानी में बालाबाला पम्पिंग स्टेशन के पास एक विशेष प्लांट लगाया जा रहा है। यहां बीसलपुर का पानी बोतल के लिए तैयार किया जाएगा। जलदाय विभाग ने लगभग सभी तैयारी पूरी कर ली है और जल्द ही प्लांट लगाने के लिए टैंडर जारी किया जाएगा। बताया जा रहा है कि प्लांट में एक दिन के भीतर 3 लाख लीटर पानी बोतल बंद किया जा सकेगा। बिक्री की शुरुआत जयपुर सिटी से की जाएगी और उसके बाद अन्य शहरों का नंबर आ सकेगा। जलदाय विभाग बोतल बंद पानी देने की तैयारी पूरी कर चुका है और यह पानी 200, 500 व एक हजार एमएल, 5 लीटर के अलावा 20 लीटर के जार में दिया जा सकेगा। यह पानी सबसे बेहतर हो, इसके लिए विभाग ने वेस्ट बंगाल, मुम्बई और दिल्ली जलबोर्ड का भी जायजा लिया है। यह पानी सरकारी व निजी दफ्तरों, व्यापारिक संस्थान, बैंक, मल्टी स्टोरी बिल्डिंग आदि को दिया जा सकेगा। प्रति बोतल की दर तय करने के लिए बिजली व विज्ञापन का खर्चा भी निकाला गया है। विभाग बालाबाला पर ठेका कम्पनी को जमीन और पानी उपलब्ध कराएगा। बाकी सब काम कम्पनी को करना होगा। यह पानी जनवरी तक जनता के बीच पहुंचेगा। जलदाय विभाग ने अपनी बोतल की कीमत तय करने के बाद देशभर में मिल रहे बोतलबंद पानी की दरों का निरीक्षण किया। इसमें रेल नीर, हिमालयन, बिसलरी, किनले, किंगफिशर, एक्वाफिना सहित 10 कम्पनियां शामिल की गईं। इन बोतलों में पानी के सुरक्षित रहने के महीनों का आंकलन भी किया गया।
327 दिन होगा प्रोडक्शन
साली के प्यार के लिए पत्नी की कर दी हत्या...जानें फिर क्या हुआ ?
जलदाय विभाग टैंडर में कुछ शर्तें भी डाल रहा है। इसके तहत सालभर में
327 दिन बोटलिंग का प्रोडक्शन किया जाएगा। रख-रखाव के दिन तय होंगे और
नेशनल हॉली-डे के दिन काम नहीं होगा। पानी की बिक्री और कलेक्शन का जिम्मा
भी ठेका लेने वाली कम्पनी पर ही डाला जाएगा। सूत्रों की मानें तो बोतल बंद
होने के बाद पानी 90 तक पीने योग्य होगा। उसके बाद खराब हो जाएगा।
बाबा बनकर दरिंदा लूटता रहा बेटियों की आबरू , महीनों बाद खुला राज