• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 2

नोटबंदी: आज बैंकों में सिर्फ सीनियर सीटिजन की ही एंट्री

नोट एक्चेंज सीमा घटाई: गौरतलब है कि गुरुवार को वित्त मामलों के सचिव शक्तिकांत दास ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार से नोट एक्सचेंज सीमा घटा दी गई है। यह सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि पहले यह सीमा 4500 रुपए थी। सरकारी अधिकारियों की सफाई आई...
लेकिन देर शाम बताया गया है कि सरकार पुराने नोटों के एक्सचेंज पर पूरी तरह रोक लगाने पर विचार नहीं कर रही है। सरकारी अधिकारियों की ओर से यह सफाई तब आई है जब शुक्रवार को ही कुछ सरकारी सूत्रों ने कहा था कि सरकार को लगता है कि नोट बदलने के प्रस्ताव का गलत फायदा उठाया जा सकता है और यह बैंकिंग सिस्टम में बाधा पैदा कर सकता है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऎसा कोई कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे जनता के बीच खलबली मच जाए।
याद रहे,जब से नोटबंदी का फैसला किया गया है उसके बाद से कुछ संबंधित खबरों में दिखाया गया है कि किस तरह 500 और 1000 रूपये के नोट बदलने के लिए एक ही व्यक्ति बार बार आ रहा है। इस वजह से जो जरूरतमंद हैं उन्हें पैसा नहीं मिल पा रहा है। पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटों पर बैन लगने के बाद सरकार ने कहा था कि इन पुराने नोटों को साल के अंत तक बैंक में जमा करवा दिया जाए। उसके बाद घोषणा की गई कि फिलहाल के लिए चार हजार रूपये तक के पुराने नोटों को पांच सौ और 2 हजार रूपये के नए नोटों से बदला जा सकता है। इसी हफ्ते इस सीमा को बढाकर 4500 रूपये कर दिया गया था जिसे गुरूवार को 2000 रूपये क र दिया गया।
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने माना है कि इसके सबूत मिले हैं कि नए नोट लेने के लिए किसी और के लिए कोई और कतार में लग रहा है या फिर एक ही व्यक्ति बार बार लाइन में लग रहा है। ज्यादातर आर्थिक जानकारों ने सरकार के इस फैसले लेने के पीछे की नीयत का समर्थन किया है लेकिन साथ ही यह भी माना है कि ज्यादातर हालात यह दिखा रहे हैं कि सरकार इस फैसले के क्रियान्वयन को लेकर तैयार नहीं थी और उसे अंदाजा नहीं था कि लोगों को किस हद तक परेशानी का सामना करना पड सकता है।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!

यह भी पढ़े

Web Title-Note exchange could stop soon
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: note ban, note exchange, note exchange could stop soon, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved