नई दिल्ली। बैंकों में जल्दी ही पुराने नोट बदलने पर रोक लग सकती है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार 500 और 1000 के पुराने नोट बैंकों में बदलने पर जल्द ही रोक लग सकती है। लेकिन बैंक में आप पुराने नोट जमा करा सकते हैं। इसबीच इंडियन बैंकिंग एसोसिएशन ने कहा है कि शनिवार को बैंक केवल वरिष्ठ
नागरिकों के लिए खुलेंगे,पुराने नोट भी बदले जाएंगे,उनके अन्य नियमित कार्य
भी होंगे। रविवार को बैंक बंद रहेंगे। गौरतलब है कि 8 नवंबर को मोदी सरकार ने 500 और 1000 के पुराने नोट रद्द कर दिए गए।
साथ ही सरकार ने फैसला किया था कि लोग 500 और 1000 के 4000 रुपए तक के पुराने नोट नोट बैंक में जाकर बदलवा सकते हैं। बाद में यह सीमा बढाकर 4500 रुपए कर दी गई। आज से सरकार ने इसकी सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी है। अब खबर आ रही है कि सरकार जल्द ही पुराने नोट बदलने पर रोक लगा सकती है। इसका ऐलान 24 या 25 दिसंबर को हो सकता है।
आप कितना
खर्च कर सकते हैं...
500 और 1000 के पुराने नोट बैन करने के बाद अब सरकार ने एक और बडा फैसला
लेने की पूरी तैयारी कर ली है। सरकार के इस नए फैसले के मुताबिक जल्दी ही
ये भी तय कर दिया जाएगा कैश विद्ड्रॉल और ट्रांजेक्शन के जरिए हर महीने आप
अधिकतम कितना पैसा निकाल सकते हैं। इसे सरल शब्दों में समझे तो सरकार ये
लिमिट तय कर देगी कि हर महीने आपकी जेब में कितना पैसा होगा और आप कितना
खर्च कर सकते हैं।
अगर ये फैसला अमल में लाया जाता है तो सरकार इसकी भी सीमा तय कर देगी कि आप
एक महीने में अपने अकाउंट से कितना कैश निकाल सकते हैं और कितना
ट्रांजेक्शन कर सकते हैं। ये कुछ कुछ ऎसा ही होगा जैसा फिलहाल नोट बंदी के
दौरान कैश निकलने की लिमिट तय की हुई है। नए फैसले में फर्क इतना होगा कि
ये लिमिट मासिक होगी और इसकी सीमा ज्यादा होगी।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : युवराज सिंह की शादी लीग थीम पर, जाने क्या होगा इस शादी में
नोट एक्चेंज सीमा घटाई:
गौरतलब है कि गुरुवार को वित्त मामलों के सचिव
शक्तिकांत दास ने जानकारी दी थी कि शुक्रवार से नोट एक्सचेंज सीमा घटा दी
गई है। यह सीमा घटाकर 2000 रुपए कर दी गई है। ज्ञातव्य है कि पहले यह सीमा
4500 रुपए थी।
सरकारी अधिकारियों की सफाई आई...
लेकिन देर शाम बताया गया है कि सरकार पुराने नोटों के एक्सचेंज पर पूरी तरह
रोक लगाने पर विचार नहीं कर रही है। सरकारी अधिकारियों की ओर से यह सफाई
तब आई है जब शुक्रवार को ही कुछ सरकारी सूत्रों ने कहा था कि सरकार को लगता
है कि नोट बदलने के प्रस्ताव का गलत फायदा उठाया जा सकता है और यह बैंकिंग
सिस्टम में बाधा पैदा कर सकता है। सरकार की ओर से कहा गया है कि ऎसा कोई
कदम नहीं उठाया जाएगा जिससे जनता के बीच खलबली मच जाए।
याद रहे,जब से नोटबंदी का फैसला किया गया है उसके बाद से कुछ संबंधित खबरों
में दिखाया गया है कि किस तरह 500 और 1000 रूपये के नोट बदलने के लिए एक
ही व्यक्ति बार बार आ रहा है। इस वजह से जो जरूरतमंद हैं उन्हें पैसा नहीं
मिल पा रहा है। पांच सौ और एक हजार रूपये के नोटों पर बैन लगने के बाद
सरकार ने कहा था कि इन पुराने नोटों को साल के अंत तक बैंक में जमा करवा
दिया जाए। उसके बाद घोषणा की गई कि फिलहाल के लिए चार हजार रूपये तक के
पुराने नोटों को पांच सौ और 2 हजार रूपये के नए नोटों से बदला जा सकता है।
इसी हफ्ते इस सीमा को बढाकर 4500 रूपये कर दिया गया था जिसे गुरूवार को
2000 रूपये क र दिया गया।
वित्त मंत्रालय के अधिकारियों ने माना है कि इसके सबूत मिले हैं कि नए नोट
लेने के लिए किसी और के लिए कोई और कतार में लग रहा है या फिर एक ही
व्यक्ति बार बार लाइन में लग रहा है। ज्यादातर आर्थिक जानकारों ने सरकार के
इस फैसले लेने के पीछे की नीयत का समर्थन किया है लेकिन साथ ही यह भी माना
है कि ज्यादातर हालात यह दिखा रहे हैं कि सरकार इस फैसले के क्रियान्वयन
को लेकर तैयार नहीं थी और उसे अंदाजा नहीं था कि लोगों को किस हद तक
परेशानी का सामना करना पड सकता है।
यह भी पढ़े : नोटबंदी का ऐसा असर देखा है क्या... देखिए
तस्वीरें...
यह भी पढ़े : नोटबंदी: हड़बड़ी में लिया फैसला, अब कन्फ्यूजन में सरकार!