• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

नीतीश,ममता को पुरी के निधन पर शोक

पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने फिल्म अभिनेता ओम पुरी के असामयिक निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, नीतीश ने ओम पुरी के निधन को फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति बताया है।

मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा, ओम पुरी एक उत्कृष्ट अभिनेता थे। उन्हें उत्कृष्ट अभिनय के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के रूप में दो बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से सम्मानित किया गया था और सिनेमा जगत में उत्कृष्ट योगदान के लिए साल 1990 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया था।

वह अपने अभिनय से फिल्म प्रेमियों के बीच काफी लोकप्रिय थे। मुख्यमंत्री ने उनकी आत्मा की शान्ति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। ओम पुरी का शुक्रवार सुबह दिल का दौरा पडऩे से निधन हो गया। वह 66 साल के थे।

[@ वर्ष 2016: डोनाल्ड ट्रंप ने रचा इतिहास, विवादों के साथ बने US के 45वें राष्ट्रपति ]

यह भी पढ़े

Web Title-Nitish Kumar and Mamta banerjee condoles death of veteran actor Om Puri
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: om puri, nitish kumar, mamta banerjee, nitish and mamta condoles death of om puri, veteran actor om puri, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved