• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलियुगी मामा ने किया भांजी से दुष्कर्म

niece raped by uncle - Jind News in Hindi

जींद। यहां के गाव अमरहेड़ी में अपने नाना के घर रह रही एक किशोरी ने जींद एसपी आवास के पास जहर निगल लिया जिसे गंभीर हालात में जींद के नागरिक हस्पताल में दाखिल करवाया गया। डॉक्टरों ने गंभीर हालात को देखते हुए किशोरी को रोहतक के पीजीआई रेफर कर दिया है। किशोरी ने अपने सगे मामा पर रेप करने का आरोप लगाया है। वही पुलिस ने पीड़िता के बयान पर पीड़िताके मामा करण सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है। पीड़िता का कहना है की वह कई सालो से अमरहेड़ी में अपने नाना के घर रह रही है। उसका सगा मामा करण सिंह उसके साथ लंबे समय से दुष्कर्म करता आ रहा है । उससे तंग आकर उसने जहर निगल लिया। वही डीएसपी कप्तान सिंह ने बताया की उन्हें सूचना मिली थी की एक किशोरी ने जहर निगल लिया है। उसी के आधार पर पीड़िता के बयान दर्ज किये गए है। उन्होंने बताया की पीड़िता का मामा लंबे समय से उसका शारीरिक शोषण करता आ रहा है। इस बारे में पंचायत भी हुई थी जिसमे समझौता हो गया था मगर समझौते के बावजूद भी कोई समाधान नहीं हुआ जिसके चलते पीड़िता ने एसपी आवास के पास जहर निगल लिया।

यह भी पढ़े

Web Title-niece raped by uncle
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: niece raped by uncle in jind, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jind news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved