• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

स्कॉर्पिन से जुड़े और कागजात जारी, हथियार दागने का तरीका भी लीक

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलियाई अखबार ‘द ऑस्ट्रेलियन’ ने शुक्रवार को फ्रांस की कंपनी डीसीएनएस द्वारा भारत में बनाई जा रही छह स्कॉर्पिन पनडुब्बियों से जुड़े दस्तावेजों की दूसरी किश्त जारी कर दी। इन नए दस्तावेजों में पनडुब्बी के जल के भीतर की युद्ध प्रणाली के संचालन से जुड़ी सूचना है। हालांकि, एक शीर्ष रक्षा विश्लेषक ने इस आशंका को खारिज किया है कि इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण लड़ाकू पोतों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है। पहले की तरह ही अखबार ने वे ब्योरे जारी नहीं किए, जिनसे उसे भारत के सुरक्षा हित प्रभावित होने की आशंका थी। सोनार प्रणाली का पूरा ब्योरा लीक दस्तावेजों के नए सेट में पनडुब्बियों की सोनार प्रणाली के ब्योरे दिए गए हैं, जिसका इस्तेमाल पानी के भीतर खुफिया जानकारी हासिल करने के लिए किया जाता है। दस्तावेजों पर भारतीय नौसेना का प्रतीक चिह्न है और साथ ही ‘रेस्ट्रिक्टेड स्कार्पिन इंडिया’ लिखा है। इसमें सोनार की तकनीकी विशिष्टताओं और वह किस डिग्री व फ्रीक्वेंसी पर काम करेगा, इसका विस्तार से जिक्र है।

यह भी पढ़े

Web Title-New documents related to Scorpene submarine released, including how to weapens fire leak
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new documents, scorpene submarine, weapen firing leak, hindi news, news in hindi, hindinews, news hindi, breaking news in hindi, today news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved