• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

17 अक्टूबर को अमृतसर से नई दिल्ली के लिए ब्रॉडगेज पर दौड़ेगी सौलर ट्रेन

New Delhi to Amritsar on October 17 will run on broad gauge solar  train - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला । ब्रॉडगेज पर अमृतसर-नई दिल्ली सुपर एक्सप्रेस फिरोजपुर रेल मंडल व पंजाब की पहली सौर ऊर्जा वाले रेल डिब्बों वाली ट्रेन होगी। यह 17 अक्टूबर को अमृतसर से नई दिल्ली के लिए ब्रॉडगेज पर दौड़ेगी। उत्तर रेलवे के जीएम एके पुठिया इसका उद्घाटन अमृतसर से करेंगे। फिरोजपुर मंडल रेलवे ने 45 लाख रुपये से इस ट्रेन के डिब्बों पर सौर पैनल लगाए हैं। फिरोजपुर मंडल रेलवे में वरिष्ठ विद्युत अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि ट्रेन के पूरे रैक को सौर ऊर्जा पर आधारित बिजली सप्लाई देने पर जो लागत आ रही है, उसकी भरपाई डेढ़ साल में हो जाएगी। रेलवे को प्रति कोच अल्टरनेटर व बैटरी के एवज में 2.5 लाख रुपये की बचत होगी। जीरो मैंटीनेंस वाले इस सिस्टम को शुरू में नान एसी वाले डिब्बों में लगाया जा रहा है। सौर पैनल एक डिब्बा छोडक़र लगाया जा रहा है। इस ट्रेन के आठ डिब्बों पर सौर पैनल लगाया जा रहा है। इससे इंजन की डीजल खपत भी कम होगी और स्पीड भी बढ़ेगी। मंडल के डीआरएम अनुज प्रकाश व वरिष्ठ मंडल अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि सौर ऊर्जा पैनल से रेल डिब्बों को पावर सप्लाई का काम देश भर में पठानकोट-जोगिंद्रनगर नैरोगेज पर चलने वाली रेलगाडिय़ों के कुछ डिब्बों पर हुआ था। यह प्रयोग सफल रहने के बाद ही ब्रॉडगेज पर अब प्रयोग किया जा रहा है। डीआरएम ने बताया कि 31 मार्च तक रेलवे द्वारा इस रेलखंड पर चलने वाली सभी गाडिय़ों के 65 कोचों में सौर पैनल लगाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़े

Web Title-New Delhi to Amritsar on October 17 will run on broad gauge solar train
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, amritsar, october, 17, run, broad gauge solar train in kapurthala, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved