• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 16

राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर लोगों को किया जागरूक

गुरुग्राम। ऊर्जा समिति द्वारा ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ मनाया गया तथा ऊर्जा संरक्षण के लिए लोगों को जागृत किया गया। आज प्रत्येक व्यक्ति ऊर्जा पर आधारित वस्तुओं का इस्तेमाल कर रहा है। इनकी ऊर्जा का संरक्षण जीवन जीने के समान ही आवश्यक है एवं जिन्दगी के साथ-साथ ही इनकी बचत की जानी चाहिए। इसीलिए इस दिवस की मान्यता के अनुसार लोगो को ऊर्जा संरक्षण के लिए प्रेरित किया गया। ऊर्जा समिति के महासचिव संजय कुमार चुघ ने कहा कि गुरुग्राम विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वी. उमाशंकर को भी इस बारे में जानकारी दे दी गई है। बिजली, पानी, तेल, गैस, पैट्रोल, डीजल व पर्यावरण के संरक्षण की मुद्रित विस्तृत प्रचार सामग्री जन-जन तक पहुंचाकर लोगों में ऊर्जा सरक्षण हेतू जागरूकता पैदा करना तथा प्रेरित करना ही इस ‘राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस’ का उद्देश्य है। सौर ऊर्जा को अपनाकर भी इस ऊर्जा का संरक्षण होगा और प्रदूषण पर भी नियन्त्रण हो सकेगा। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी सरकार हजारों करोड़ रूपए खर्च कर रही है, सरकार ने सौर ऊर्जा को अपनाने पर सब्सिडी की भी व्यवस्था की है तथा बैंक भी कम ब्याज पर ऋण उपलब्ध करवा रहे हैं। सौर ऊर्जा के इच्छुक लोगों को व्याहारिक रूप से सैक्टर 29 स्थित अक्षय ऊर्जा पार्क दिखाया तथा बिजली निगम द्वारा नेट मीटरिंग के माध्यम से दी जा रही सुविधाओं का विवरण भी दिया गया। ऊर्जा संरक्षण एवं बचत को बढ़ावा देने के लिए बिजली निगम सस्ती दर पर एलईडी वितरण करवा रहा है। वर्तमान में 9 वाट की एलईडी की कीमत केवल 65 रूपए निर्धारित है और यह लोगों को बिजली निगम के प्रत्येक उप-मण्डल कार्यालय में उपलब्ध है।
इस जागरूकता के तहत विभिन्न घरेलू क्षेत्रों व सैक्टरों के लोगों को बिजली की बचत के सुझाव बताए गये। अनेक संसाधनों के आधार पर बिजली की प्रति यूनिट की खपत के आंकड़े की प्रचार सामग्री वितरित की गई। जिसमें विभिन्न बिजली उपकरणों की खपत का आंकलन व विवरण दिया गया। तेल व गैस की बचत के तरीके घरेलू उपभोक्ताओं को बताए गए व प्रचार सामग्री गैस उपभोक्ताओं में वितरित की गई।
ताजमहल पर क्यों पसरा है सन्नाटा, जानिए आप भी

यह भी पढ़े

Web Title-National Energy Conservation Day people aware
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: national, energy, conservation, day, people, gurgaon news, gurgaon news in hindi, gurgaon crime news, gurgaon political news, gurgaon business news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, gurgaon news, real time gurgaon city news, real time news, gurgaon news khas khabar, gurugram news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved