• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के ओपन फोरम में हुआ खुली चर्चा का आयोजन

National Children Film Festival is open discussion in an open forum - Jaipur News in Hindi

जयपुर।तीन दिवसीय राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव के दूसरे दिन मंगलवार को भी बच्चों से जुड़ीं और उनके विषयों पर केन्द्रीत फिल्मों के साथ एमिनेशन एवं कार्टून फिल्मों का प्रदर्शन, बच्चों के लिए फिल्म मेकिंग विषयों पर कार्यशालाओं और खुली चर्चा का आयोजन किया गया । जिसमें बच्चों के साथ-साथ उनके अभिभावकों ने भी बढ-चढ कर हिस्सा लिया। स्थानीय जवाहर कला केन्द्र में ‘‘चाइल्ड अचीवर्स शेयरिंग देयर विव्युस ऑन चिर्ल्ड्रेन फिल्म एण्ड मीडिया’’ पर ओपन फोरम में खुली चर्चा का आयोजन किया। बाल चित्र समिति के अध्यक्ष एवं शक्तिमान फेम मुकेश खन्ना एवं बालचित्र समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने विलक्षण प्रतिभा के धनी बच्चों से उनकी उपलब्धियों और संस्मरण के बारे में गहरायी से बातचीत की वहीं अलग-अलग हुनर से संबंध रखने वाले प्रतिभा सम्पन्न बच्चों ने भी अपनी उपलब्धियों के सफर को रोचक अंदाज में प्रस्तुत किया। किसी भी राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव में ऎसा पहली हुआ है कि ओपन फोरम कार्यक्रम में ‘‘चाइल्ड अचीवर्स’’ प्रतिभाशाली बच्चों ने स्वयं हिस्सा लिया। प्रतिभागी बच्चों ने अपने अनुभव उपस्थित बच्चों और उनके माता-पिताओं के साथ बांटे। ‘‘ शक्तिमान’’ फेम मुकेश खन्ना ने जयपुर में हो रहे राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव को राजस्थान के लिए एक बडी उपलब्धि बताते हुए कहा कि जयपुर में ऎसे राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय आयोजनों के होने की भरपूर सम्भावना है। इस समारोह से बच्चे खुश हैं, अभिभावक खुश हैं, यही इस फेस्टिवल की उपलब्धि है। बालचित्र समिति के मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्रवण कुमार ने लाछी प्रजापत की लिखी किताब पर फिल्म बनाने का जिक्र करते हुए कहा कि बच्चों की फिल्में बच्चों के द्वारा भी बनवाई जानी चाहिए। ओपन फोरम के सूत्रधार जाने -माने शिक्षाविद उज्जवल कुमार चौधरी ने प्रतिभागी बच्चों से रोचक अन्दाज में सवाल पूछे और उनके बाल सुलभ विचारों को समझा। यह भी पढ़े :गंगा में मिले फाड़कर फेंके हुए हजार रुपये के नोट यह भी पढ़े :विश्व की सबसे लंबी पेंटिंग की देखें तस्वीरें

यह भी पढ़े

Web Title-National Children Film Festival is open discussion in an open forum
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: children film society president , mukesh khanna, national childrens film festival, jaipur news, rajathan news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved