• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गोभी सरसों पर कृषक समूह को बनगढ़ में दिए गये टिप्स

Mustard, cabbage farmer group on tips given in Bangarh - Una News in Hindi

ऊना। कृषि विभाग विकास खंड ऊना द्वारा बनगढ़ में आतमा परियोजना के अंतर्गत कृषक समूह की महिलाओं के लिए फार्म स्कूल का आयोजन किया गया, जिसमे 25 कृषक महिलाओं ने भाग लिया। यह फार्म स्कूल गोभी सरसों की उन्नत किस्म हयोला के बारे में लगाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इस फार्म स्कूल में वैज्ञानिक एवं कृषि अधिकारी फसल की विभिन्न स्टेजिस पर खेत में जाकर किसानों को गोभी सरसों के विषय में जानकारी दी जाएगी। शिविर में विषयवाद विशेषज्ञ डॉ अश्वनी दत्ता ने किसानो को फार्म स्कूल की महत्ता के बारे में व गोभी सरसों की अधिक पैदावार बढ़ाने हेतु जानकारी दी ताकि किसान पर परमपरागत खेती से हटकर तिलहनी फसलों की तरफ रुझान करें एवं अपनी आर्थिकी को सुदृढ़ कर सकें।
कृषि विज्ञान केन्द्र के वरिष्ठ कीट वैज्ञानिक डॉ संजय शर्मा ने कृषकों को गोभी सरसों को लगने वाले कीटों के बारे में बताया। इसके उपरान्त सभी कृषकों को खेत में जाकर फसल का निरीक्षण करवाया गया व यथोचित परामर्श दिए गए। इस अवसर पर विभाग की तरफ से आतमा परियोजना से बीटीएम निशा,एटीएम ओंकार सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित थे।
राजा भैया के करीबी रहे स्कार्पियो सवार प्रधान को बम और गोलियों से भूंना

यह भी पढ़े

Web Title-Mustard, cabbage farmer group on tips given in Bangarh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: mustard, cabbage, farmer group, tips, given, bangarh, una news , himachal news, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, una news, una news in hindi, real time una city news, real time news, una news khas khabar, una news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved